{"_id":"4e4ef36db34b7f9f25ed8ba894bdbf3c","slug":"air-flight-for-shimla-from-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई यात्रा के शौकीनों के लिए गुड न्यूज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई यात्रा के शौकीनों के लिए गुड न्यूज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jun 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ से शिमला के लिए हिमालयन बुल्स की फ्लाइट 20 जून से और गो एयर की मुंबई के लिए फ्लाइट तीन जुलाई से शुरू होगी। फिलहाल चंडीगढ़ से गो एयर की दो फ्लाइट हैं।
विज्ञापन
नई फ्लाइट की शुरुआत से सिटी से कुल तीन फ्लाइट्स हो जाएंगी। अभी चंडीगढ़ से कुल पंद्रह उड़ान हैं। इनमें जेट एयरवेज, इंडिगो, गो एयर, एयर इंडिया, स्पाइसजेट की उड़ान शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त हिमालयन बुल्स की कुल्लू और शिमला की फ्लाइट भी होगी। जानकारी के अनुसार, गो एयर की उड़ान चंडीगढ़ से मुंबई के लिए दोपहर तीन बजे होगी।
इसका किराया आठ हजार से दस हजार रुपये तक होगा, जबकि शिमला की फ्लाइट का किराया करीब 2480 रुपये होगा।