{"_id":"68e425f660a93dfcd70a9e14","slug":"aiboc-tricity-unit-plants-trees-on-its-41st-foundation-day-chandigarh-news-c-16-pkl1043-837875-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एआईबीओसी ट्राइसिटी इकाई ने 41वें स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एआईबीओसी ट्राइसिटी इकाई ने 41वें स्थापना दिवस पर किया पौधारोपण
विज्ञापन
चंडीगढ़। अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) की ट्राइसिटी इकाई ने अपने 41वें स्थापना दिवस के अवसर पर सेक्टर-42 स्थित एसबीआई कॉलोनी में पौधारोपण शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर 100 से अधिक पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल का संदेश दिया गया।
यह कार्यक्रम एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन और एआईबीओसी ट्राइसिटी यूनिट की तरफ से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव प्रियव्रत, एआईबीओसी ट्राइसिटी यूनिट के सचिव पंकज शर्मा, संजीव देओरा, मंजू शर्मा, संजय महाजन, रविंदर वालिया, नवदीप दत्ता, अतुल शर्मा, नीरज बंदलिश, सुनील यादव और सतविंदर भाटिया सहित अनेक बैंक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना जगाती हैं, बल्कि सामुदायिक एकता और सहभागिता को भी मजबूत करती हैं।