फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AGTF Punjab arrested six associates of ISI backed Pak based terrorist Harwinder Singh Rinda

बड़ी सफलता: आतंकी हरविंदर रिंदा के छह साथी हथियारों समेत काबू, पंजाब को दहलाने की रच रहे थे साजिश

Thu, 31 Aug 2023 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 11:16 AM IST
सार

पुलिस द्वारा पकड़े सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि से हैं। उन पर कत्ल, जबरन वसूली, डकैती, हथियारों की अंतरराज्यीय तस्करी आदि समेत कई गंभीर आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी सन्नी और अर्शवीर को इससे पहले स्पेशल सेल दिल्ली ने जनवरी 2023 में गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
AGTF Punjab arrested six associates of ISI backed Pak based terrorist Harwinder Singh Rinda
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब को दहलाने की तैयारी में जुटी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक और बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने छह लोगों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी पाकिस्तान में छिपे आतंकी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथी हैं। इनमें से एक आरोपी अप्रैल 2023 में पटियाला में हुए दोहरे हत्याकांड में भी शामिल था।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास है। कुछ जेल से जमानत पर आने के बाद दोबारा अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गए थे। सभी आरोपी रोशन कुमार, सौरव कुमार, विक्रम कुमार, अमरिंदर सिंह उर्फ बिल्ली, अर्शवीर सिंह और सन्नी पटियाला के निवासी हैं। वहीं, अब पुलिस ने आरोपियों पर जीरकपुर में जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab: हाईकोर्ट की फटकार के बाद बैकफुट पर पंजाब सरकार, दो दिन में वापस होगी पंचायतें भंग करने की अधिसूचना
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और मोहाली पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में उक्त लोगों को दबोचा है। पुख्ता सूचना पर एडीजीपी प्रमोद बान की समूची निगरानी में पुलिस ने आरोपियों को जीरकपुर क्षेत्र से उस समय दबोचा, जब वह अपनी कार में जा रहे थे। उसने पांच पिस्तौल और 20 कारतूस बरामद हुए हैं।

दोहरे हत्याकांड में वांछित है एक आरोपी
अर्शवीर सिंह पटियाला दोहरे कत्ल केस में वांछित था। इसी साल अप्रैल में दो नौजवानों का चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया था। एआईजी एजीटीएफ संदीप गोयल ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी बड़ी वारदातों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। वहीं, पुलिस अब इनके नेटवर्क को तलाशने में जुट गई है। उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ में कुछ और बड़े राज खुलेंगे।


जमानत पर आने के बाद अपराध की दुनिया में हुए सक्रिय
पुलिस द्वारा पकड़े सभी आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि से हैं। उन पर कत्ल, जबरन वसूली, डकैती, हथियारों की अंतरराज्यीय तस्करी आदि समेत कई गंभीर आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी सन्नी और अर्शवीर को इससे पहले स्पेशल सेल दिल्ली ने जनवरी 2023 में गिरफ्तार किया था। उस समय उनके पास से 18 पिस्तौल बरामद हुई थीं। जमानत पर बाहर आने के बाद दोनों आरोपियों ने फिर गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

एक महीने में तीसरा गिरोह दबोचा
आईएसआई ने पंजाब के माहौल को बिगाड़ने के लिए वैसे तो गत डेढ़ साल से कई बार कोशिश की है। जबसे वहां पर सेनाध्यक्ष बदला है उसके बाद से यह सिलसिला काफी आगे बढ़ा है। इससे पहले अगस्त में ही पुलिस आईएसआई समर्थित दो गिरोह को काबू कर चुकी है। इसके अलावा ड्रोन से हथियार और नशों की तस्करी भी लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed