फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   agriculture minister tota singh says dop test must complousary every candidate

'चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी का डोप टेस्ट हो'

Sat, 16 Aug 2014 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Aug 2014 07:29 PM IST
विज्ञापन
agriculture minister tota singh says dop test must complousary every candidate

स्वतंत्रता दिवस पर फिरोजपुर के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराने के उपरांत खेतीबाड़ी मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि चुनाव कमीशन से अपील की गई है कि जो व्यक्ति चुनाव मैदान में उतरेगा उसका भी डोप टेस्ट करवाया जाए।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रत्येक साल किसानों को पांच हजार से छह हजार करोड़ रुपये की बिजली मुफ्त दी जा रही है। यही नहीं सरहदी जिलों के लिए सरहदी क्षेत्र विकास प्रोग्राम के तहत 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंत्री तोता सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के सभी विभागों में भर्ती प्रक्रिया दौरान व्यक्ति का डोप टेस्ट जरूरी किया है। सरकारी सेवाओं में चुने जाने वाले व्यक्तियों को अपने मेडिकल दौरान डोप टेस्ट पास करना जरूरी होगा। मंत्री ने कहा कि चुनाव कमीशन से अपील की गई है चुनाव लड़ने वाले व्यक्ति का भी डोप टेस्ट किया जाए। ताकि लोगों की सेवा करने वाले भी नशा रहित होने चाहिए तभी नशा खत्म हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छह सरहदी जिले अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन, गुरदासपुर व पठानकोट के किसानों का हुआ नुकसान के बदले प्रति एकड़ तीन हजार रुपये मुआवजा मंजूर किया गया है। इस मुआवजे की धनराशि दस हजार रुपये किए जाने की योजना है। सरहदी 19 जिलों में सरहदी क्षेत्र विकास प्रोग्राम के तहत 40 करोड़ शिक्षा, सेहत, खेतीबाड़ी व अन्य कार्यों पर खर्च किया जाएगा। पुलिस थाना में महिला और बच्चे द्वारा शिकायत करने पर उन्हें पुलिस थाना में बुलाकर पूछताछ नहीं की जाएगी बल्कि पुलिस अधिकारी घर आकर जांच-पड़ताल करेंगे।


इसके अलावा महिला और एनआरआई के लिए विशेष हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। शहरों में जल-सप्लाई, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट व पुल बनाने के  लिए 3800 करोड़ रुपये के बजट प्रबंध किया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रधान कमल शर्मा के अलावा पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed