{"_id":"d9722ee3404cdfd1f20b0f1fd31d4230","slug":"agriculture-minister-says-about-anna-hazare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना के आंदोलन पर ये क्या कह गए कृषि मंत्री?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना के आंदोलन पर ये क्या कह गए कृषि मंत्री?
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 22 Feb 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
भूमि अधिग्रहण बिल के विरोध में आंदोलन कर रहे अन्ना हजारे पर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ जमकर बरसे।
विज्ञापन
अन्ना के आंदोलन को बेकार बताते हुए कृषि मंत्री ने कहा, जब भूमि अधिग्रहण बिल बन रहा था तब अन्ना क्यों चुप रहे। तब विरोध क्यों नहीं किया? कृषि मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, रेल बजट में हरियाणा के लिए कई नई ट्रेन शुरू होने की उम्मीद है।
अन्ना ने बीजेपी सरकार के वक्त भूमि अधिग्रहण बिल के खिलाफ आवाज उठाई है तो प्रदेश कृषि मंत्री ने अन्ना के खिलाफ स्वर बुलंद कर दिए। मकड़ौली कलां में मल्टीपरपज कुश्ती हॉल का शिलापट का उदघाटन करने पहुंचे कृषि मंत्री का कहना था कि भूमि अधिग्रहण बिल की धाराओं की लड़ाई हमने लड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बदौलत ही किसानों को अधिग्रहित भूमि का चार गुना अधिक मुआवजा मिला था।
विज्ञापन
रेल बजट में प्रदेश को मिलेगी सौगात
धनखड़ ने बताया कि रेल मंत्री को प्रदेश की ओर निवेदन भेजा गया है। जिसमें कई ट्रेनों के नए हाल्ट, नई ट्रेन के अलावा नई रेलवे लाइन और बहुत से ओवर ब्रिज बनाने का अनुरोध किया गया है। हरियाणा सरकार के बजट संबंधित सवाल पर उनका कहना था कि हमारा लक्ष्य हर खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचाना है।
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने कहा कि वित्त मंत्रालय को 40.50 करोड़ रुपये के प्रावधान की मांग हमने की है। इस राशि से नहरों के लिफ्ट सिस्टम में खराब पडे़ पंपों को ठीक करवाया जाएगा। इसके अलावा नहरों की डी सिल्टींग करने की मांग भी बजट में रखी गई है।