फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   agreement of 60 lakh blood money for releasing of 10 Indian people hostaged in dubai

करोड़ों की ब्लड मनी, सरबत का भला ट्रस्ट ने की 60 लाख रुपये की पेशकश

Wed, 08 Feb 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब) Updated Wed, 08 Feb 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
agreement of 60 lakh blood money for releasing of 10 Indian people hostaged in dubai
सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एसपी ओबेरॉय
पाकिस्तानी युवक मोहम्मद इजाज के कत्ल में फांसी की सजा पाने के बाद से गत अक्तूबर से दुबई जेल में होशियारपुर के गांव हवेली के चंदर शेखर समेत 10 पंजाबी युवकों की रिहाई के लिए मृतक के परिजनों को ब्लड मनी दिए जाने को लेकर बात आगे तो बढ़ी हैं पर समझौता नहीं हुआ है।
विज्ञापन


फिलहाल मृतक के परिवार ने माफीनामा देने पर सहमति तो जता दी है। वह ब्लड मनी के तौर पर काफी ज्यादा पैसे की मांग कर रहे हैं। सरबत दा भला ट्रस्ट की ओर से दुबई कानून के अनुसार तय बनती ब्लड मनी के मुताबिक उन्हें 60 लाख रुपये ब्लड मनी  के तौर पर देने की पेशकश की गई है।
विज्ञापन


दुबई से अमर उजाला को फोन पर यह जानकारी देते हुए सरबत दा भला ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी एसपीएस ओबरॉय ने बताया कि पहले मृतक का परिवार माफीनामा देने के लिए मान नहीं रहा था। अब ट्रस्ट की टीम के दो बार जाने के बाद वह अब माफीनामा देने के लिए मान गए हैं लेकिन पैसे का लेनदेन और बाकी सारे बातें बाद में तय होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माफीनामे पर सहमति दी पर अभी तक समझौता नहीं हुआ- ओबराय

agreement of 60 lakh blood money for releasing of 10 Indian people hostaged in dubai
एसपी सिंह ओबराय, चेयरमैन, सरबत दा भला - फोटो : File Photo
एसपीएस ओबरॉय ने बताया कि ट्रस्ट की एक टीम पाकिस्तान गई हुई है और अब भी उनके घर पर ही मौजूद है। मृतक के पाकिस्तान में रहने वाले परिवार में उसके दो भाई और माता पिता सहित चार लोग हैं।

चूंकि मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को है लिहाजा अभी उनकी टीम के लोग मृतक के परिवार से इस मामले में पैरवी के लिए पावर ऑफ अटार्नी लेने गए हैं। इसके बाद मृतक के पिता को खुद अदालत में पेश होना होगा उसके बाद ही ब्लड मनी देकर समझौता फाइनल होगा।

ओबराय का कहना था कि अगर ब्लड मनी देकर समझौता फाइनल होने की बात करें तो अभी तक इस दिशा में 50 प्रतिशत काम ही हुआ है कि मृतक के परिजनों ने माफीनामा देने पर सहमति दी है। उन्होंने उम्मीद जताी कि आगामी दो-तीन दिनों में इस बारे में कुछ कहा जा सकेगा।।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed