{"_id":"5d36d6a08ebc3e6cb5684512","slug":"aggarwal-samaj-decision-on-marriage-cards-and-marriage-sweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक फैसलाः शादी का निमंत्रण व्हाट्सएप पर, मिठाई के डिब्बे भी नहीं बांटेगा अग्रवाल समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक फैसलाः शादी का निमंत्रण व्हाट्सएप पर, मिठाई के डिब्बे भी नहीं बांटेगा अग्रवाल समाज
Tue, 23 Jul 2019 03:13 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 23 Jul 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों का सम्मेलन सोमवार को अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में अग्रोहा धाम के हॉल में हुआ। इसमें देशभर के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन में अग्रोहा धाम की टीम का विस्तार करने, अग्रोहा धाम में लगने वाले वार्षिक मेले व समाज की अन्य समस्याओं पर विचार किया गया।
इसमें कई बड़े फैसले भी लिए गए। सम्मेलन में फैसला लिया गया कि लड़का-लड़की की शादी में पहली मिलनी महाराजा अग्रसेन के नाम पर की जाएगी। आगे से शादी का निमंत्रण व्हाट्सएप पर दिया जाएगा और शादी के निमंत्रण के साथ मिठाई का डिब्बा नहीं बांटा जाएगा।
अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया कि अग्रवाल समाज के युवाओं के 90 प्रतिशत नंबर होने के बावजूद उन्हें सरकारी नौकरियों, कॉलेज या मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए धक्के खाने पड़ रहे हैं, जबकि 35 प्रतिशत नंबर वालों को ये सब आसानी से मिल रहा है।
विज्ञापन
जरूरतमंद को आरक्षण आर्थिक आधार पर मिलना चाहिए और नौकरी व कॉलेज में दाखिले मेरिट के आधार पर होने चाहिए। गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज के युवक-युवतियों के रिश्ते करने के लिए वेबसाइट शुरू की जाएगी, जिसमें युवक-युवतियों का पूरा परिचय होगा, ताकि समाज के व्यक्ति वेबसाइट से बॉयोडाटा देखकर अपने बच्चों के रिश्ते कर सकें।