फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aggarwal community rally on 1st October

Chandigarh News: राजनीति में हिस्सेदारी को अग्रवाल समाज एक अक्तूबर को जींद में भरेगा हुंकार

Fri, 29 Sep 2023 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Aggarwal community rally on 1st October
2024 : हरियाणा में दलों के बाद अब अग्रवाल समाज चढ़ाएगा राजनीतिक पारा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। साल 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा अपनी ताकत का अहसास कराने के लिए की जा रही रैलियों के बाद अब प्रदेश का अग्रवाल समाज भी शक्ति का प्रदर्शन करेगा। एक अक्तूबर को जींद के अर्जुन स्टेडियम में अग्रवाल समाज की वैश्य संकल्प रैली होगी। रैली का उद्देश्य साफ है, प्रदेश की राजनीति में अग्रवाल समाज की भागीदारी को बढ़ाना। रैली के माध्यम से राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा में अधिक से अधिक टिकटों के लिए सभी पार्टियों से अपील की जाएगी। हरियाणा वैश्य महासम्मेलन, अग्रोहा विकास ट्रस्ट और अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से हो रही रैली में सभी दलों और संगठनों से जुड़े समाज के लोग एकजुट होंगे। रैली को हरियाणा अग्रवाल वैशय समाज की ओर से अशोक बुआणीवाला ने भी समर्थन दिया है। इस रैली में सामाजिक समस्याओं के साथ साथ राज्यसभा, लोकसभा, विधानसभा में अग्रवाल समाज की घटती भागीदारी पर मंथन होगा। साथ ही किस प्रकार से समाज के लोगों को राजनीति में आगे लाया जाए, इसकी भी रणनीति तैयार की जाएगी। समाज के लोगों का कहना है कि हरियाणा में एक समय होता था जब विधानसभा में 15 से 16 विधायक होते थे, लेकिन अब यह संख्या सिमट कर सात तक रह गई है, जबकि लोकसभा और राज्यसभा में भी एक भी सीट समाज के लिए नहीं है। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मलेन के प्रदेशाध्यक्ष राजीव जैन ने बताया कि रैली में शामिल होने के लिए प्रदेशभर में फैले समाज के लोगों को इसके लिए न्यौता दिया गया है। दलों से ऊपर उठकर यह समाज की रैली और इसमें सभी दलों से अधिक से अधिक टिकट समाज के लोगों को देने की जोरदार मांग की जाएगी। साथ ही समाज के लोगों को चुनाव लड़ने और मजबूती प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।

चेतना यात्रा से किया जा रहा जागरूक
समाज के लोगों को अपने हकों की जानकारी देने और जींद रैली का न्यौता देने के लिए हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई द्वारा चेतना यात्रा निकाली जा रही है। 11 दिन में 75 शहरी इलाकों से होते हुए 3100 किलोमीटर सफर तय करेगी और प्रदेश के सभी हलकों में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed