फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Age limit stuck in JBT recruitment

Chandigarh News: जेबीटी भर्ती में आयु सीमा का फंसा पेच

Thu, 06 Jul 2023 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Age limit stuck in JBT recruitment
चंडीगढ़। जेबीटी के 293 स्थायी पदों पर होने जा रही भर्ती में नया पेच फंस गया है। शिक्षा विभाग की अधिसूचना के बाद कार्मिक विभाग का पत्र आया है, जिसमें केंद्रीय भर्ती नियम अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग की अधिसूचना में आवेदक की अधिकतम आयु 37 साल बताई गई है, लेकिन केंद्रीय नियम लागू हुए तो आयु सीमा घटकर 30 साल रह जाएगी। ऐसे में कई अभ्यर्थी आवेदन करने से चूक जाएंगे। कार्मिक विभाग के पत्र पर स्कूल शिक्षा निदेशक हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़ ने बताया कि उन्होंने आयु सीमा को लेकर अभी निर्णय नहीं लिया है। सभी की राय लेकर विभाग अधिकतम आयु सीमा तय करेगा।
विज्ञापन

नियुक्ति प्रक्रिया में लागू किया जा रहा केंद्रीय नियम
गृह मंत्री अमित शाह की 27 मार्च 2022 की घोषणा के आधार पर चंडीगढ़ में केंद्रीय वेतनमान व सेवा नियम लागू किए गए और अब प्रशासन नियुक्ति प्रक्रिया में भी केंद्रीय नियम अपनाने जा रहा है। वित्त विभाग की ओर से 23 मार्च 2023 को द यूनियन टेरिटरी ऑफ चंडीगढ़ इंप्लाइज रूल्स 2023 लागू किए गए। इसके आधार पर कार्मिक विभाग ने पदों की नियुक्ति के लिए केंद्रीय नियम का पालन करने के लिए कहा है। कार्मिक विभाग ने पत्र में पदों की नियुक्ति के लिए केंद्रीय नियमों का पालन करने के लिए कहा है। इसमें स्पष्ट रूप से प्रोबेशन पीरियड और आयु सीमा का जिक्र किया है।
विज्ञापन


विभाग के निर्णय पर टिका कई अभ्यर्थियों का भविष्य

शिक्षा विभाग के आयु सीमा के निर्णय पर कई अभ्यर्थियों का भविष्य टिका है। बता दें आठ साल के बाद जेबीटी के स्थायी पदों पर नियुक्ति होने जा रही है। नियुक्ति प्रक्रिया में केंद्रीय नियम लागू होंगे तो कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। इसकी वजह से शिक्षक बनने का सपना देख रहे कई लोगों के सपने धरे जाएंगे। दो राज्यों की राजधानी होने के बावजूद चंडीगढ़ के लोगों को इन राज्यों में सरकारी नौकरी मिलना मुश्किल होता है। पंजाब-हरियाणा में अधिकतम भर्तियों में निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य होने से सिटी ब्यूटीफुल के लोग वहां आवेदन नहीं कर पाते और अब आयु सीमा कम हुई तो यहां भी वह रोजगार के अवसर से वंचित रह जांएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -

आखिरी फैसला शिक्षा विभाग का
प्रशासन ने केंद्रीय नियमों के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया करने की सलाह दी है। अभी इस पर निर्णय नहीं लिया गया है। सभी हितधारकों की राय लेकर जल्द इस पर निर्णय लिया जाएगा। - हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, स्कूल शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed