फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after wife death husband killed himself

सात साल के बच्चे ने 4 घंटे में खो दिए मां-बाप

Fri, 04 Jul 2014 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Jul 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
after wife death husband killed himself

सात साल के आशू को पता नहीं था कि 4 घंटे के भीतर ही उसके सिर से मां और बाप का दोनों का साया उठ जाएगा। वीरवार को सुबह पीजीआई में इलाज के दौरान आशू की मां की मौत हो गई।

विज्ञापन


इसी गम में उसके पिता ने कुछ देर बाद ही रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। बच्चे को सेक्टर-19 की चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन


राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को वीरवार सुबह करीब 10.15 बजे ट्रेन से किसी के कटने की सूचना मिली। व्यक्ति की पहचान लुधियाना निवासी 42 वर्षीय अश्वनी के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी की मौत के गम को सह नही पाया अश्वनी

after wife death husband killed himself

अश्वनी के बेटे आशू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी मां ज्योति का पीजीआई में इलाज चल रहा था। सुबह करीब 6 बजे उसकी मां की मौत हो गई।

इसी गम में अश्वनी अपने बेटे आशू को लेकर चंडीगढ़ स्टेशन से करीब ढाई किलोमीटर दूर (अंबाला की तरफ) रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। सुबह करीब 10 बजे जब ट्रेन आई तो अश्वनी ने बेटे को दूर जाने को कहा और खुद ट्रेन के आगे कूद गया।

जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6 पंचकूला के सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। वहीं आशू की मां का शव अभी भी पीजीआई की मॉर्चरी में ही पड़ा है।

रिश्तेदारों से कोई संपर्क नहीं था दंपति का

after wife death husband killed himself

पुलिस ने अश्वनी के मोबाइल से नंबर लेकर आशू के मामा को फोन किया। आशू के मामा महाराष्ट्र के किसी गांव में रहते हैं, जिन्होंने कहा कि वह दो दिन बाद चंडीगढ़ पहुंचेंगे।

आशू के मामा ने बताया कि वह सिर्फ अपनी बहन (आशू की मां) को ही जानते थे जबकि अश्वनी से उसका किसी तरह का कोई संपर्क नहीं था। जीआरपी ने लुधियाना पुलिस से भी संपर्क किया और वहां से भी यही जानकारी मिली कि अश्वनी और उसका परिवार किसी से बातचीत नहीं करता था और न ही मिलता-जुलता था।

वे लोग लुधियाना के न्यू सुभाष नगर में रहते थे। अश्वनी लुधियाना में किसी कपड़े के कारखाने में काम करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed