{"_id":"626afc25e1222149643c9dd2","slug":"after-two-years-in-pu-engineering-fest-cyanide-begins-chandigarh-news-pkl449062924","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में दो साल बाद धमाल, इंजीनियरिंग फेस्ट सायनाइड का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में दो साल बाद धमाल, इंजीनियरिंग फेस्ट सायनाइड का आगाज
विज्ञापन
दौड़ते हुए छात्र।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में दो साल बाद वीरवार को तीन दिवसीय इंजीनियरिंग फेस्ट सायनाइड-2022 का आगाज हुआ। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन पीयू के वीसी प्रोफेसर राजकुमार ने किया। अमर उजाला इस कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर है।
प्रो. राजकुमार ने कहा कि पीयू सिर्फ किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की भावना जगाना है। कार्यक्रम की शुरुआत पीयू कैंपस में सुबह 5 बजे 3.5 और 11 किलोमीटर की मैराथन से हुई। मिल्खा सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित इस दौड़ में 155 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुबह साढ़े 9 बजे सुखमनी साहिब का पाठ हुआ। दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम की अन्य गतिविधियां आयोजित हुईं। इसमें पेंटिंग, भंगड़ा, फैशन शो और डीजे नाइट सहित 14 गतिविधियां आयोजित हुईं।
स्टार्टअप कैफेटेरिया का उद्घाटन
सायनाइड-2022 फेस्ट के दौरान पीयू के वीसी ने फ्रीको फ्रेश स्टार्ट-अप कैफेटेरिया का उद्घाटन किया। इस फूड स्टार्टअप को पीयू के विभूति सिंह और सौरव कंसल ने शुरू किया है। सौरभ बताते हैं कि जिन खाद्य सामग्री को वह उपलब्ध करवा रहे हैं वह पूरी तरह से प्राकृतिक रुप से बनाए गए हैं। इसमें तीन नए उत्पाद लांच किए गए। इनमें फ्रीको फ्रेश का पेय, शाकाहारी और ग्लूटन मुक्त ब्रेड और स्टीविया से निर्मित शुगर फ्री चॉकलेट शामिल है। कुलपति ने इन प्रयासों की सराहना करते हुए स्टार्ट-अप आइडिया लाने वाले छात्र को 50,000 रुपये प्रदान करने की घोषणा की। स्टार्टअप सफल होने पर 3,00,000 रुपये का अनुदान दिए जाने की बात कही।
विज्ञापन
पंजाबी गानों पर युवाओं ने डाला भंगड़ा
पीयू के फेस्ट में भंगड़ा वॉर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 25 युवाओं ने हिस्सा लिया। युवाओं ने पंजाबी गानों और ढोल की ताल पर जमकर भंगड़ा डाला। फेस्ट में आयोजित इन गतिविधियों को लेकर पीयू के विद्यार्थियों में काफी उत्साह था।
फैशन शो के बाद हुई डीजे नाइट
फेस्ट में शाम को साढ़े छह बजे फैशन शो का आयोजन हुआ। इसमें प्रतिभागियों ने थीम के चुनाव के आधार पर प्रदर्शन किया। फेस्ट के अंत में सभी के लिए डीजे नाइट का आयोजन किया गया। जहां सभी ने हिंदी-पंजाबी गानों पर जमकर धूम मचाई।