फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After two and a half months Patil will hear grievances today

यूटी प्रशासक आज सुनेंगे लोगों की शिकायतें

Mon, 06 Jan 2014 08:36 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 06 Jan 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
After two and a half months Patil will hear grievances today

यूटी सचिवालय में आज आयोजित होने वाले जन सुनवाई सत्र में प्रशासक शिवराज पाटिल 16 लोगों की शिकायतें सुनेंगे।

विज्ञापन


लगभग ढाई महीने बाद आयोजित हो रहे इस जन सुनवाई सत्र के लिए प्रशासन के आईटी विभाग के पास 26 लोगों की शिकायतें पहुंची थीं। इनमें से 16 लोगों की शिकायतों को प्रशासन ने जन सुनवाई सत्र के लिए शार्टलिस्ट किया है।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पाटिल से मिलने का समय मांगा था, लेकिन इस बार उन्हें समय नहीं दिया गया। इसका कारण यह है कि जो ज्ञापन उन्होंने पाटिल को देना है, उसकी प्रति आईटी विभाग के पास देरी से आई थी।
विज्ञापन


इससे पहले जन सुनवाई सत्र का आयोजन 21 अक्तूबर को हुआ था जिसमें आठ लोगों की शिकायतें पहुंची थीं। पाटिल के व्यस्त रहने के कारण नवंबर और दिसंबर के पहले और तीसरे सोमवार को जन सुनवाई सत्र नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटिल के जन सुनवाई सत्र में आने वाले शिकायतकर्ताओं की संख्या बढ़ने का कारण जन सुनवाई सत्र के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ना है।

प्रशासन अब इस सत्र के मिनट्स रिकॉर्ड कर रहा है और एक्शन टेकन रिपोर्ट बननी भी शुरू हो गई है। इसके आदेश पाटिल ने दिए थे। पहले ऐसा नहीं होता था।

इससे पहले सत्र में आने वाले लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के लिए पाटिल की ओर से दिए गए निर्देश के बाद भी उनका समाधान नहीं होता था। पाटिल ने अब खुद पिछले सत्र की एक्शन टेकन रिपोर्ट देखनी शुरू कर दी है। अक्तूबर से पहले जितने भी जन सुनवाई सत्र हुए उसमें तीन या चार शिकायतकर्ता ही पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed