फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After took nineteen and a half lakhs, neither got it registered, nor returned the money

साढ़े उन्नीस लाख लेकर न रजिस्ट्री करवाई, न पैसे लौटाए

Sat, 05 Dec 2020 12:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
After took nineteen and a half lakhs, neither got it registered, nor returned the money
चंडीगढ़। सेक्टर-41 के बुटेरला में मकान बेचने के नाम पर एक शख्स से 19 लाख 35 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन महिलाओं समेत चार लोगों ने सेक्टर-51 निवासी प्रताप चौहान से रुपये लेने के बाद न तो रजिस्ट्री करवाई और न ही रुपये लौटाए। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने बुटेरला निवासी कुलदीप कौर, जसविंदर सिंह, मोहाली निवासी सतबीर कौर व डड्डूमाजरा निवासी अमनप्रीत कौर के खिलाफ 420 (धोखाधड़ी) 120/बी (साजिश) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रताप चौहान ने शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-5 में परिवार समेत रहते हैं। आरोप है कि अक्तूबर 2017 में कुलबीर कौर नाम की महिला ने उन्हें कहा कि सेक्टर-41 के गांव बुटेरला के मकान नंबर 124 में रहने वाली कुलदीप कौर ने अपना मकान बेचना है। सौदा 19 लाख 35 हजार रुपये में हुआ। प्रताप ने 1 नवंबर 2017 से 25 जनवरी 2018 को कुलदीप को अलग-अलग चेक के जरिए 15 लाख 70 हजार रुपये दिए। बाकी रुपये 3 लाख 65 हजार जून 2018 में दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि उस समय कुलदीप कौर के साथ सतबीर कौर, अमनप्रीत कौर व जसविन्द्र भी था। रुपये देने के बाद जब प्रताप ने कुलदीप कौर को रजिस्ट्री करवाने को कहा तो उन्होंने किसी बहाने से थोड़ा समय मांगा। बाद में उन्होंने कहा कि 10 जनवरी 2020 को वह सेल डीड रजिस्टर्ड करवा देंगे। जब जनवरी में उन्होंने कुलदीप से रजिस्ट्री की बात की तो वह मुकर गई और जब उनसे अपने रुपये वापस मांगे तो वह रुपये देने से भी मना कर गई। इससे परेशान होकर उन्होंने मामले की शिकायत दी जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed