फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the scorching heat throughout the day, the weather took a turn in the evening, it rained in many areas

दिनभर भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई बारिश

Thu, 16 Jun 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
After the scorching heat throughout the day, the weather took a turn in the evening, it rained in many areas
चंडीगढ़। दिनभर तेज धूप और भीषण गर्मी के बाद बुधवार शाम को मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के चलने के साथ कुछ इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, अब अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। 20 जून तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। हालांकि वीरवार को भी अधिकतम तापमान के 40 डिग्री से ज्यादा रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों के मौसम में ये बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि बुधवार का दिन बहुत तपा। अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 31.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मोहाली में तापमान 42.5 डिग्री और पंचकूला में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय में लू चली और लोगों ने भीषण गर्मी का सामना किया। मौसम के करवट लेने के बाद भी वीरवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री तक रहने के आसार हैं। हालांकि दिन के समय में हल्के बादल छा सकते हैं। शाम के समय 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 जून को पंजाब और हरियाणा के साथ चंडीगढ़ में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed