फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after the election someone reached to saloon and some temple

चुनाव के बाद कोई पहुंचा सैलून तो किसी ने मंदिर में मांगी जीत 

Mon, 06 Feb 2017 12:28 AM IST
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना
विकास मल्होत्रा/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 06 Feb 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
after the election someone reached to saloon and some temple
पंजाब विधानसभा चुनाव 2017

एक महीने से चुनावी कार्यक्रमों में बिजी चल रहे सभी उम्मीदवारों ने चुनाव खत्म होते ही राहत की सांस ली है। शनिवार को चुनाव के बाद ही उम्मीदवारों ने अपने समर्थकों से मुलाकात की और उनका शुक्रिया किया। 

विज्ञापन


रविवार को लगभग सभी उम्मीदवारों ने अपने परिवार और समर्थकों के साथ समय बिताया और थकान उतारी। 

विधानसभा हलका पूर्वी से कांग्रेस के प्रत्याशी संजय तलवार ने रविवार को बुखार होने के बाद भी समर्थकों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के साथ भी समय बिताया।

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी पहुंचे मंदिर

after the election someone reached to saloon and some temple
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा उत्तरी से भाजपा प्रत्याशी प्रवीण बंसल रविवार को सैलून गए और बाल कटवाए। उसके बाद वह भी परिवार के साथ ही रहे। 

भाजपा प्रत्याशी कमल चेतली मतदान के बाद मंदिर गए। लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख सिमरजीत सिंह बैंस और उनके बड़े भाई जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस भी अपने परिवार के साथ रहे। 

आत्मनगर से कांग्रेस प्रत्याशी कमलजीत सिंह कड़वल अपने समर्थकों को मिले और दोपहर को अपने पहचान वाले की अंतिम अरदास में हिस्सा लेने गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed