फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Selja-Surjewala's stature increased in Maharashtra elections, father-son not in the list of star campaigners

Haryana: विधानसभा चुनाव की हार के बाद सैलजा-सुरजेवाला का बढ़ा कद, स्टार प्रचारकों की सूची में पिता-पुत्र नहीं

Sat, 02 Nov 2024 09:53 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 02 Nov 2024 09:53 AM IST
सार

कुमारी सैलजा हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस की सांसद हैं और इस समय उन्हें महासचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हु्ड्डा के नेतृत्व में ही लड़ा था।

विज्ञापन
Selja-Surjewala's stature increased in Maharashtra elections, father-son not in the list of star campaigners
भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा - फोटो : संवाद

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा का नाम नहीं है, जबकि वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला को जगह मिली है। वहीं, स्टार प्रचारकों की जारी सूची में हस्ताक्षर सांसद कुमारी सैलजा के हैं। आमतौर पर कांग्रेस मुख्यालय की ओर से जारी होने वाले पत्रों में संगठन महासचिव के हस्ताक्षर होते हैं।

विज्ञापन


इस बार हस्ताक्षर कुमारी सैलजा के हैं। उन्होंने बतौर महासचिव स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इससे माना जा रहा है कि आने वाले समय में सैलजा का कद बढ़ने जा रहा है। उधर, हरियाणा में हार के बावजूद अब तक कांग्रेस हरियाणा में विधायक दल के नेता का चुनाव नहीं कर सकी है। नए घटनाक्रम से कयास लगाया जा रहा है कि विधायक दल का नेता भी इस बार दूसरे गुट से हो सकता है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और राज्य की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इसमें सुरजेवाला को जगह मिली है। वह महाराष्ट्र में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए चुनावी रैलियां और रोड शो करेंगे। 40 स्टार प्रचारकों की इस लिस्ट में हरियाणा के हुड्डा परिवार का नाम नहीं है। कांग्रेस ने न तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इसमें जगह दी है, और न ही उनके सांसद बेटे दीपेंद्र हुड्डा को प्रचारक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुमारी सैलजा हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस की सांसद हैं और इस समय उन्हें महासचिव नियुक्त किया गया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हु्ड्डा के नेतृत्व में ही लड़ा था। टिकट के बंटवारे से लेकर स्टार प्रचारकों की रैलियों तक में हुड्डा की ज्यादा चली। कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed