{"_id":"5b58b0214f1c1b46748b6f0b","slug":"after-the-deception-in-love-affair-woman-had-eaten-poison-out-of-cm-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में धोखे के बाद सीएम हाऊस के बाहर युवती ने खाया था जहर, कार्रवाई से बच रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग में धोखे के बाद सीएम हाऊस के बाहर युवती ने खाया था जहर, कार्रवाई से बच रही पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 26 Jul 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के चंडीगढ़ सेक्टर-3 स्थित आवास के बाहर मंगलवार की शाम जहर निगलकर खुदकुशी की कोशिश करने वाली युवती के मामले में यूटी पुलिस कानूनी कार्रवाई से पीछे हट रही है। मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते बुधवार दोपहर तक यूटी पुलिस ने युवती के अनफिट होने की बात कही जबकि युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। देर रात तक सेक्टर-3 थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी मामले को दबाने में जुटी रहीं। विभाग के पीआरओ ने भी मामले में कुछ पता होने से इनकार किया।
कयास लगाए जा रहे हैं कि मामला हरियाणा के हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़ा होने के चलते यूटी पुलिस इसे रफा-दफा करने के प्रयास में है। हालांकि यूटी पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क कर मामले के संबंध में जानकारी जुटाई लेकिन न तो युवती को किसी द्वारा खुदकुशी को उकसाने का केस दर्ज किया और न उस पर खुदकुशी के प्रयास का केस दर्ज किया गया।
एसएसपी यूटी निलांबरी विजय जगदले से भी फोन व मैसेज के जरिए संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उधर, सिरसा में बीडीएस कर रही युवती के जान देने के प्रयास के इस मामले में फतेहाबाद के भट्टू निवासी युवक राहुल का नाम सामने आया है। राहुल के युवती से प्रेम-प्रसंग में उसे धोखा देने, फिर हरियाणा में युवती की सुनवाई नहीं होने से आहत होकर उसने सीएम आवास के बाहर खुदकुशी का प्रयास करने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट हुआ बरामद!
सूत्रों की मानें तो युवती के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसमें युवती ने उसके साथ हुए धोखे और उसके आरोपियों के संबंध में पूरी जानकारी लिखी है। बावजूद इसके यूटी पुलिस किसी के दबाव में आकर कानूनी कार्रवाई से न केवल पीछे हट रही है, बल्कि मीडिया से भी जानकारी को छुपाया जा रहा है।