फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the assurance of the Finance Minister, the unions of the Transport Department withdrew the strike

Chandigarh News: वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद परिवहन विभाग की यूनियनों ने वापस ली हड़ताल

Wed, 09 Jul 2025 11:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
After the assurance of the Finance Minister, the unions of the Transport Department withdrew the strike
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को राज्य के परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर विभाग की विभिन्न यूनियनों के साथ बैठक कर उनकी मांगों पर विचार करे। उनकी अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब-कमेटी को एक ठोस रिपोर्ट सौंपे। इस निर्देश के बाद विभाग की हड़ताल पर गई यूनियनों ने अपनी हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि विभागीय स्तर के मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए। यूनियनों के मुख्य मुद्दों को लेकर अगले 15 दिनों में यूनियन प्रतिनिधियों से बैठक की जाए। मंत्री ने यूनियन नेताओं को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार दशकों से लंबित कर्मचारियों के मुद्दों को हल करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इसके बाद यूनियनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed