{"_id":"58af15874f1c1b1b4bb23020","slug":"after-syl-controversy-inld-is-set-to-protest-for-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SYL के बाद नई जंग छेड़ने को तैयार इनेलो, अभय चौटाला ने भरा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SYL के बाद नई जंग छेड़ने को तैयार इनेलो, अभय चौटाला ने भरा दम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Feb 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
अभय चौटाला
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसवाईएल के पानी की लड़ाई लड़ने के बाद इनेलो चंडीगढ़ को हरियाणा को सौंपने के लिए संघर्ष शुरू करेगा। नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने वीरवार को अंबाला सिटी की नई सब्जी मंडी में यह एलान किया।
उन्होंने पंजाब सीमा में नहर की खुदाई के लिए कूच करने से पहले कहा कि हरियाणा अपने हक का पानी लेकर ही रहेगा। इसे कोई नहीं रोक सकता। अब उनकी अगली लड़ाई चंडीगढ़ को लेने की होगी। वे इसके लिए जल्दी योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे और जीतेंगे।
चंडीगढ़ हरियाणा का हिस्सा है और वे इसे भी लेकर रहेंगे। एसवाईएल के पानी के साथ ही चंडीगढ़ पर उनका पूरा हक है, इसलिए वे बिना कानून व्यवस्था बिगाड़े शांतिपूर्ण तरीके से इसकी लड़ाई लड़ेंगे।

बेटे अर्जुन चौटाला की लांचिंग
इनेलो नेता अभय चौटाला
- फोटो : File Photo
पंजाब को वे बड़ा भाई मानते हैं और मानते रहेंगे, लेकिन अपना हक नहीं छोड़ा जाएगा। संवैधानिक अधिकारों के साथ पार्टी आगे बढ़ेगी। हरियाणा में पूर्व कांग्रेस और वर्तमान सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण एसवाईएल का पानी और चंडीगढ़ अभी तक हरियाणा को नहीं मिल पाया।
नहरी पानी के लिए ताऊ देवी लाल और ओमप्रकाश चौटाला ने ही लड़ाई लड़ी। अभय ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे और वर्तमान सरकार की नीतियों को हरियाणा के हितों पर कुठाराघात करार दिया।
जल युद्ध सम्मेलन के मौके पर इनेलो ने अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला की भी लांचिंग की। मंच से घोषणा की गई कि अर्जुन चौटाला भी एसवाईएल की खुदाई केलिए फावड़ा लेकर पहुंचे हुए हैं। याद रहे कि सम्मेलन में इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला देश से बाहर होने के कारण शामिल नहीं हो पाए, जबकि इनेलो के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भी दिखाई नहीं दिए।