फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After rain temperature reached close to normal in Punjab

Punjab: पंजाब में बरसात से पारा गिर कर पहुंचा सामान्य के नजदीक, आज भी कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट

Wed, 24 Jul 2024 10:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 10:19 AM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक बना है। मंगलवार को 39.5 एमएम की सबसे अधिक बारिश शहीद भगत सिंह नगर में दर्ज की गई।

विज्ञापन
After rain temperature reached close to normal in Punjab
बरसात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बारिश से गिरावट के बाद तापमान सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। सोमवार को पारा सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया था। बरसात के बाद तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे अधिक 39.6 डिग्री का पारा बठिंडा का रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज भी कुछ जगहों पर तेज आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में 2 डिग्री तक की और कमी आने की संभावना जताई जा रही है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक बना है। मंगलवार को 39.5 एमएम की सबसे अधिक बारिश शहीद भगत सिंह नगर में दर्ज की गई। वहीं बीते 24 घंटों में अमृतसर में 10.5 एमएम, लुधियाना में 2.2 एमएम, पठानकोट में 40.2, गुरदासपुर में 22.7 एमएम की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री, लुधियाना का 34.2, पटियाला का 34.4, पठानकोट का भी 34.4, गुरदासपुर का 34.0, बरनाला का 36.6, फिरोजपुर का 35.3 और जालंधर का 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 24.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री नीचे रहा। इसके साथ ही लुधियाना का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री, पटियाला का 27.9, पठानकोट का 22.9, बठिंडा का 29.7, बरनाला का 26.0, फाजिल्का का 29.5, फिरोजपुर का 27.6 और जालंधर का 28.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed