{"_id":"60a17c1d8ebc3e34684ac0cc","slug":"after-punjab-and-haryana-lockdown-may-increase-in-chandigarh-decision-today-chandigarh-news-pkl4135644168","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी बढ़ सकता है लॉकडाउन, फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब और हरियाणा के बाद चंडीगढ़ में भी बढ़ सकता है लॉकडाउन, फैसला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा में लॉकडाउन की सख्तियों को प्रदेश की सरकारों ने बढ़ा दिया है, इसलिए चंडीगढ़ में भी लॉकडाउन को एक हफ्ते के लिए बढ़ाया जा सकता है। इस पर फैसला लेने के लिए पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने सोमवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों की बैठक बुलाई है।
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में एक समान रणनीति बनाने के निर्देश दे रखे हैं। पंचकूला में 24 मई तक वर्तमान में लागू सख्तियों को बढ़ा दिया गया है, जबकि मोहाली में 31 मई तक मौजूदा सख्तियों को लागू किया गया है। ऐसे में चंडीगढ़ में भी वर्तमान में लागू सख्तियों का एक हफ्ता और बढ़ना लगभग तय है। हालांकि इस बार प्रशासन के अधिकारी शहर के व्यापारियों को कुछ राहत देने के मूड में हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन दुकानों पर ऑड-ईवन सिस्टम शुरू कर सकता है, ताकि अन्य दुकानें भी इस व्यवस्था के तहत खुल सकें। अभी फिलहाल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को ही खोलने की छूट दी गई है, जिसमें करियाना, दूध, सब्जी-फल, मीट, पशुओं का चारा, मोबाइल रिपेयर और ऑप्टिकल्स की दुकानें शामिल हैं। इसके अलावा केमिस्ट की दुकानें, एटीएम, दवाइयां, फॉर्मास्यूटिकल व उसके उपकरणाें की दुकानें भी खुली हैं, जबकि बाकी सभी गैर-अनिवार्य दुकानें बंद हैं।
विज्ञापन
प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि वह लॉकडाउन में व्यापारियों को कुछ राहत देने पर विचार कर रहे हैं। इसके तहत दुकानों पर ऑड-ईवन सिस्टम शुरू किया जा सकता है, जिसके लिए व्यापारी पिछले काफी दिनों से मांग रहे हैं। इसके अलावा तीन चार दिनों के लिए सभी दुकानें खोलने की भी अनुमति दी जा सकती है, ताकि लोग जो सामान खरीदना चाहते हैं, वह इन दिनों में खरीद सकें। इससे दुकानदारों को भी कुछ राहत मिलेगी, क्योंकि उनकी बिक्री हो सकेगी। हालांकि इस संबंध में आखिरी फैसला यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की अध्यक्षता में वॉर रूम की बैठक में ही होगा। इसके अलावा अन्य छूट पर भी विचार किया जाएगा, क्योंकि व्यापारियों की तरफ से भी प्रशासन के पास कुछ सुझाव आए हैं।