{"_id":"5fcaa0718ebc3ecf7d5a094e","slug":"after-nine-months-of-corona-kalamgram-came-out-models-scattered-on-the-ramp-chandigarh-news-pkl396150188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के नौ महीने के बाद कलाग्राम में छाई बहार.. रैंप पर मॉडलों ने बिखरे जलवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के नौ महीने के बाद कलाग्राम में छाई बहार.. रैंप पर मॉडलों ने बिखरे जलवे
विज्ञापन
कालग्रम में स्थित एक बार में आयोजित फैशन शो में मॉडल रैंप वाक करते हुए।
- फोटो : CHANDIGARH
मनीमाजरा। कोरोना के नौ महीने के बाद कलाग्राम में एक बार फिर मॉडलों ने ‘एग्जॉटिक मॉडल अवार्ड नाइट-2020’ के दौरान शुक्रवार को रैंप पर जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की अदाकाराईशा शर्मा, सृष्टि मान, अविरा सिंह, बैनेट दोसांझ, अनमोल प्रीत, राही राणा, थॉमस गिल आदि द्वारा ने रैंप पर अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान शैली तनेजा, ईशा जैन, सांवली अग्रवाल, आशुतोष, वैभव नारंग मैनेजिंग डायरेक्टर जंगल बार को अपने अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। अवॉर्ड समारोह से पहले फैशन शो भी चला। इसमें वेस्टर्न, हाई फैशन लुक थीम पर मॉडल्स ने रैंप वॉक की।
इस मौके पर आयोजक मोहित चौधरी ने कहा कि कोविड- 19 के कारण कलाकारों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका सिर्फ ऑनलाइन ही मिल रहा था, लेकिन अब अनलॉक होने से कोविड के मानकों का पालन करते हुए कलाकारों को मंच प्रदान कर रहे हैं। हमारी यही कोशिश है कि युवा कलाकार मंझे कलाकारों से सीख लेकर कामयाब हासिल करें।
बाक्स
किसान आंदोलन पर कंगना की टिप्पणी शर्मनाक : अविरा सिंह
इस मौके पर मॉडल एक्टर अविरा सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन पर कंगना रणौत की टिप्पणी शर्मनाक है। बिना जमीनी हकीकत जाने बिना ऐसी टिप्पणी करना उनकी मानसिकता दर्शाता है। दिलजीत दोसांझ ने कंगना को जवाब दिया है, वह सही है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री कंगना का बहिष्कार करती है। उन्हें किसानों से आकर माफी मांगनी चाहिए। किसान केवल पंजाब के लिए लड़ाई नहीं कर रहे, यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन है।
विज्ञापन
बॉक्स
किसानों से दिल्लीवासियों को कोई दिकक्त नहीं : अक्इशा
इस मौके पर दिल्ली से आई मॉडल और एक्टर अक्इशा ने कहा कि बेशक किसान आंदोलन के कारण दिल्ली के चारों ओर के बॉर्डर बंद हो गए हैं, परंतु किसानों ने आम लोगों को परेशान नहीं किया। उनकी लड़ाई सरकार से है और वो शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे है। उनके रहने से दिल्ली में अपराध कम हो रहे हैं।