{"_id":"5824cb404f1c1b8553b3abbb","slug":"after-lunch-time-staff-disappeared-dc-ajit-balaji-joshi-has-taken-strict-action","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कर्मचारियों के लिए डीसी का नया फरमान, जान लें फायदे में रहेंगे!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कर्मचारियों के लिए डीसी का नया फरमान, जान लें फायदे में रहेंगे!
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 11 Nov 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh DC Ajit Balaji Joshi
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंच टाइम के बाद भी ऑफिस से स्टाफ गायब मिलने पर डीसी अजीत बालाजी जोशी ने सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने नोटिस जारी कर सभी विभागों को हिदायत दी है कि यदि कोई लंच टाइम से ज्यादा समय तक ऑफिस से गायब रहता है तो उसका आधे दिन का अवकाश माना जाए और उनकी सैलरी में से पैसे काटे जाएं।
डीसी के इस आदेश के बाद स्टाफ में हड़कंप मचा है। खासकर उन बाबुओं के पसीने छूट रहे हैं जो अपनी कुर्सी पर कम ही टिकते हैं और थोड़ी-थोड़ी देर में कुर्सी से गायब हो जाते हैं। दरअसल, डीसी ने 2 नवंबर को डीसी और एस्टेट ऑफिस से संबंधित कई ब्रांच में औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में पाया कि 1 से 1.30 बजे तक लंच का समय पूरा होने के बाद भी स्टाफ के बहुत से लोग मौजूद नहीं हैं। जब दूसरे कर्मचारियों से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने बाहर होने का जवाब दिया।
इस बात को ध्यान में रखते डीसी ने आदेश जारी किए कि कोई भी कर्मचारी और अधिकारी लंच टाइम में बिल्डिंग से बाहर नहीं जाएगा। किन्हीं जरूरी कारणों से जाना भी पड़ता है तो वह लंच टाइम में जाने से पहले और आने के बाद बायोमेट्रिक मशीन पर अटेंडेंस लगाएगा। इसके बाद एकाउंट्स ब्रांच बायोमेट्रिक मशीन का रिकॉर्ड देखे और इसको देखने के बाद तभी सैलरी रिलीज करे जब कर्मचारी या अधिकारी लंच टाइम के आधे घंटे से ज्यादा समय बाहर न रुका हो।

बिल्डिंग में रहकर ही करना होगा लंच, बाहर जाने पर होगी बायोमिट्रिक अटेंडेंस
चंडीगढ़ प्रशासन
- फोटो : File Photo
फिलहाल स्टाफ की सुबह ऑफिस आते और शाम को ऑफिस से जाते समय ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस होती है। लेकिन अब अगर कोई बिल्डिंग से बाहर जाता है तो उसे दो बार और बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगानी होगी। यानी दिन में चार बार बायोमेट्रिक अटेंडेंटस लगेगी। कर्मचारी को पांच मिनट की देरी का भी आधे दिन ही अटेंडेंस कटने के रूप में हर्जाना भुगतना पड़ेगा।
स्टाफ के गायब रहने से लोग परेशान
स्टाफ के सीट पर नहीं होने से लोगों के काम नहीं हो पाते। उनको बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे काम की पेंडेंसी लगातार बढ़ती जाती है। इस तरह की शिकायतें डीसी को मिल रही थी। इसके बाद उन्होंने खुद शाखाओं में जाकर औचक निरीक्षण किया।
सेक्रेटेरिएट में पहले ही जारी हो चुके हैं आदेश
स्पेशल सेक्रेटरी पर्सोनल डा. एसबी दीपक कुमार सेक्रेटेरिएट के स्टाफ को पहले ही ऐसे आदेश जारी कर चुके हैं। ऑफिस में नहीं टिकने वाले स्टाफी की सैलरी काटने के आदेश उन्होंने दिए थे। इसके बाद सेक्रेटेरिएट में भी काफी हलचल पैदा हो गई थी। हालांकि बाद में सैलरी कटने के डर से स्टाफ ने गायब रहना बंद कर दिया।