फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   after loan paid SBI deduct interest from account, fine by consumer forum

लोन चुकाने के बाद भी एसबीआई ने काटा ब्याज, चुकाना होगा जुर्माना

Sat, 04 Jun 2016 01:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
after loan paid SBI deduct interest from account, fine by consumer forum
एसबीआई - फोटो : file photo

लोन चुकाने के बाद और एसबीआई की ओर से नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी होने के बाद भी ब्याज के रूप में राशि सेविंग अकाउंट से काटे जाने पर उपभोक्ता फोरम ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।

विज्ञापन


उपभोक्ता फोरम ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को 33 हजार 208 रुपये उनके सेविंग अकाउंट में रिवर्स करे। साथ ही सेवा में कोताही के लिए 10 हजार रुपये मुआवजा और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च दे। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-2 ने सुनवाई के बाद दिया है। 
विज्ञापन


नीलम कुमारी निवासी सेक्टर-22 ए चंडीगढ़ ने पंजाब यूनिवर्सिटी ब्रांच सेक्टर-12 के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खिलाफ दी शिकायत में बताया कि उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से 23 जून 2006 को दो लाख 25 हजार रुपये एडिशनल हाउस लोन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोन चुकाने के बाद बैंक ने उन्हें 8 अक्तूबर 2013  को नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी किया। साथ ही टाइटल डीड भी रिलीज की। इसके बाद भी उनके सेविंग अकाउंट से 33 हजार दो सौ आठ रुपये ब्याज के रूप में काट लिए गए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने उपभोक्ता फोरम में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed