फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After joining BJP, Kiran and Shruti said- got colored in saffron.

Chandigarh News: भाजपा में शामिल होने के बाद किरण व श्रुति बोलीं- भगवा में रंग गईं

Thu, 20 Jun 2024 03:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
After joining BJP, Kiran and Shruti said- got colored in saffron.
सीएम नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में थामा भाजपा का दामन
विज्ञापन

समर्थकों से कहा-हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनानी है
चंडीगढ़/नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस की दिग्गज नेता और तोशाम से विधायक किरण चौधरी और उनकी बेटी पूर्व सांसद श्रुति चौधरी बुधवार को भाजपा में शामिल हो गईं। नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, सीएम नायब सिंह सैनी और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ की मौजूदगी में दोनों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। किरण व श्रुति ने मंगलवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।
पार्टी में शामिल होने के बाद किरण चौधरी ने कहा- वह पीएम मोदी के काम से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुई हैं। उनका काम देखने के बाद देश के लोगों ने उन्हें तीसरी बार जनादेश दिया है। उन्होंने कहा- अब वह भी भगवा रंग में रंग गई हैं। यह रंग भी चौधरी बंसीलाल का था। उन्होंने समर्थकों से आह्वान किया, आज से कांग्रेस का झंडा छोड़ भाजपा का झंडा अपने हाथ में लें और भाजपा की नीतियों पर काम करना शुरू करें। हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनानी है। इसके बाद किरण व श्रुति ने मनोहर लाल के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

-------
मनोहर लाल बड़े भाई और प्रेरणास्रोत

किरण चौधरी ने पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की खूब प्रशंसा की। मनोहर लाल को बड़ा भाई बताते हुए उन्होंने कहा कि वह मेरे प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने हरियाणा में पर्ची-खर्ची का सिस्टम खत्म कर युवाओं को भविष्य बनाया है। चौधरी बंसी लाल की तरह मनोहर लाल ने साढ़े नौ साल पूरी ईमानदारी के साथ काम किया। पहले मैं इनके कामों की तारीफ नहीं कर सकती थी, मगर अब मैं खुलकर बात कर सकती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शरीर कांग्रेस में था मगर मन भाजपा में रहा
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की दो प्रमुख हस्तियों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा-साढ़े नौ वर्षो तक उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए किरण चौधरी के कार्य करने के तरीके को देखा है। किरण चौधरी शरीर से भले ही कांग्रेस में रही हों, पर वे प्रदेश सरकार के कार्यों से हमेशा प्रभावित रहीं, इसलिए कह सकते हैं कि उनका मन पहले से ही भाजपा की नीतियों में रहा।
----------
सोशल मीडिया पर कहा, नई शुरुआत, नया प्रभात

भाजपा में शामिल होने के तुरंत बाद किरण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा कि नई शुरुआत, एक नया प्रभात। आज सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास और एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना हेतु उन्नत क्षेत्र व प्रदेश के उद्देश्य से अपने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। हमारा वचन है कि चौधरी बंसीलाल के पदचिह्नों का अनुसरण करते हुए हरियाणा व क्षेत्रवासियों के हित में सदैव समर्पित रहेंगे।
-----------
मैं कांग्रेस की कार्यकर्ता रही हूं। कांग्रेस में रहने के दौरान मैंने बहुत मेहनत की। मगर कई सालों से देख रही हूं कि हरियाणा में कांग्रेस एक व्यक्ति पर केंद्रित हो गई है। जो नहीं चाहते हैं कि कांग्रेस आगे बढ़े। उनके चक्कर में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़ी। उन्हें लगता है कि कोई बराबर आने वाला है तो उसे खत्म करने का काम करते हैं। मेरे समर्थकों को भी बराबरी का हक मिले, इसलिए मैंने यह कदम उठाया है।

किरण चौधरी, भाजपा नेता

-----------
भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के बड़े नेताओं को खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। जिस तरह से कांग्रेस राहुल गांधी को लांच करने की कोशिश कर रही है, उसी तरह से भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने बेटे को राजनीतिक मंच पर उतारने में जुटे हैं। चौधरी बंसीलाल परिवार का पूरा समय हरियाणा की राजनीति को समर्पित रहा है। किरण व श्रुति चौधरी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। भाजपा परिवार में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।


नायब सिंह सैनी, सीएम हरियाणा
---------------
कांग्रेस ने किरण की सदस्यता रद्द करने के लिए स्पीकर को लिखा पत्र

भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी की विधानसभा सदस्यता को रद्द करने की कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। विधानसभा में पार्टी के उप नेता आफताब अहमद व चीफ व्हिप बीबी बतरा ने पत्र में कहा है कि किरण चौधरी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर दल-बदल कानून का उल्लंघन किया है। इसलिए उनकी सदस्यता जल्द से जल्द रद्द करनी चाहिए। पत्र के साथ किरण के इस्तीफे की प्रति भी संलग्न की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed