फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After getting the SIM ported, it was costly for Jio to switch the number due to non-payment of bill, fine of one lakh

Chandigarh News: सिम पोर्ट करवाने के बाद बिल न भरने पर नंबर बंद करना जियो को पड़ा महंगा, एक लाख का जुर्माना

Mon, 05 Aug 2024 04:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
After getting the SIM ported, it was costly for Jio to switch the number due to non-payment of bill, fine of one lakh
चंडीगढ़। जिला उपभोक्ता आयोग ने सिम पोर्ट करवाने के बाद मजबूरी के चलते बिल न भरने पर नंबर बंद कर देने और नंबर फिर से चालू करने के लिए एक लाख रुपये की मांग करने के मामले पर सुनवाई करते हुए रिलायंस जियो इन्फोकॉम कंपनी को सेवा में कोताही बरतने का दोषी करार दिया है। इसके साथ आयोग ने जियो को शिकायतकर्ता का नंबर फिर से सक्रिय करने के साथ एक लाख रुपये मानसिक उत्पीड़न के लिए रूप में देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


क्या था मामला

सेक्टर-35 निवासी सुरप्रीत कौर ने जिला उपभोक्ता आयोग को दी याचिका में बताया कि वह करीब 6 से 7 साल तक भारती एयरटेल कंपनी के ग्राहक थी। इसके बाद उन्होंने अपना नंबर जियो में पोर्ट करवा लिया। साल 2020 के अगस्त-सितंबर माह में शिकायतकर्ता को छोड़कर परिवार के अन्य सदस्य कोविड से पीड़ित थे। वहीं, कंपनी की ओर से साल 2021 में जनवरी से फरवरी माह का अवधि के लिए 334.79 रुपये का बिल भेजा गया, जिसका भुगतान 20 दिन के भीतर करना था। शिकायतकर्ता ने बताया कि मार्च 2021 में दुबई की यात्रा करनी थी। इस कारण वह बिल का भुगतान करना भूल गई। ऑनलाइन बिल का भुगतान करने का प्रयास किया लेकिन किसी कारण से बिल जमा नहीं हो सका। विदेश में वह भारत का नंबर प्रयोग में नहीं ला सकी। वापस भारत आने पर पता चला गया कि नंबर निष्क्रिय कर दिया गया। नंबर फिर से सक्रिय करने के लिए मेल के माध्यम से शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की मांग की गई। मामले की सुनवाई करते हुए उपभोक्ता आयोग ने जियो कंपनी को शिकायतकर्ता का नंबर फिर से सक्रिय करने के साथ मानसिक उत्पीड़न के लिए एक लाख रुपये देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed