फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After four years, engineering department will tender to build 209 bus queue shelters

चार साल बाद 209 बस क्यू शेल्टर बनाने के लिए टेंडर करेगा इंजीनियरिंग विभाग

Thu, 02 Sep 2021 02:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
After four years, engineering department will tender to build 209 bus queue shelters
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के अधिकारी शहर के सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पिछले चार साल से टूटे बस शेल्टर अभी तक नहीं बने हैं। प्रशासक केसलाहकार धर्मपाल ने 11 अगस्त को बस शेल्टर के लिए जल्द टेंडर करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी भी लोगों को बस शेल्टर के लिए कम से कम एक साल तक का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शहर के पार्षदों के साथ हुई प्रशासन के अधिकारियों की बैठक में सबसे ज्यादा बार बस क्यू शेल्टर का मुद्दा उठा था। मेयर रविकांत शर्मा ने यहां तक कह दिया था कि अगर प्रशासन बस क्यू शेल्टर नहीं बना पा रहा है तो वह बता दे। नगर निगम इन्हें बना देगा। हालांकि, इस मामले पर वित्त सचिव ने कहा था कि पहले निर्माण कार्य और विज्ञापन लगाने का कार्य एक ही कंपनी को दिया जाना था, जिसकी वजह से कोई कंपनी इच्छुक नहीं थी। उन्होंने आदेश दे दिए हैं कि इंजीनियरिंग विभाग ही शेल्टर का निर्माण करेगा। इस मामले पर चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग 209 बस क्यू शेल्टर का निर्माण करेगा और करीब 200 बस क्यू शेल्टर की मरम्मत करेगा। इस पर 12 से 14 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। एक महीने के अंदर इसे लेकर टेंडर जारी कर दिया जाएगा और 9 महीने से एक साल के अंदर काम पूरा कर लिया जाएगा। दरअसल, वर्ष 2017 में शहर में अत्याधुनिक बस क्यू शेल्टर बनाने की कवायद हुई थी, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। प्रशासन बसों को स्मार्ट बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन जब बस शेल्टर ही नहीं होंगे तो बसों को स्मार्ट बनाने से क्या फायदा होगा। बस क्यू शेल्टर नहीं होने से यात्रियों को सिर ढकने तक की जगह नहीं मिल रही। बस या ऑटो का इंतजार करने के लिए खुले में ही खड़े होना पड़ता है। बारिश और गर्मियों में सबसे अधिक दिक्कत आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed