फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After announcing party ticket, the independent contest

एमसी चुनाव: टिकट की घोषणा के बाद भाजपा में बड़ी फूट, ये लड़ेंगे निर्दलीय

Thu, 24 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
After announcing party ticket, the independent contest
मेयर अरुण सूद व अन्य नेता - फोटो : File Photo
भाजपा के 21 उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही पार्टी में विद्रोह हो गया है। कुछ नेताओं ने पार्टी को इस्तीफे की भी पेशकश कर दी है। वार्ड नंबर-19 से भाजपा नेता दलीप शर्मा ने निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतरने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


दलीप शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के करीबी हैं। इसके अलावा टिकट न मिलने से भाजपा उपाध्यक्ष रामलाल, सचिन लोहटिया, मुकेश राय, सचिव बलविंदर कौर राणों, पार्षद देसराज गुप्ता, हरी शंकर मिश्रा और मुनावर भी नाराज हैं। नाराज नेताओं को मनाने के लिए भाजपा ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए सीनियर नेताओं को जिम्मेवारी दी गई है। दलीप शर्मा का कहना है कि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन की चमची मारने वाले उम्मीदवारों को अब मतदाता ही जवाब देंगे।
विज्ञापन


पार्षद देसराज गुप्ता के समर्थकों ने इंदिरा कालोनी से टिकट न मिलनेे पर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के सेक्टर-18 स्थित निवास स्थान के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने भी निर्दलीय तौर पर वार्ड नंबर-18 से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इस वार्ड से पार्टी ने भाजपा पार्षद सौरभ जोशी को टिकट दिया है। जोशी अभी वार्ड नंबर-2 से पार्षद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन नेताओं को नाराजगी है बैठक कर उनको समझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कई नाराज नेता मान भी गए हैं। 
संजय टंडन, अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed