{"_id":"608dc4688ebc3ed1e964395e","slug":"after-all-why-did-the-woman-hang-the-noose-know-chandigarh-news-pkl4121106116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर युवती ने क्यों लगाया फंदा.. जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर युवती ने क्यों लगाया फंदा.. जानिए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-34 थाना अंतर्गत एक 22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती के भाई का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर उसके कुछ वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। इससे परेशान होकर युवती ने फंदा लगाया है।
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर निवासी मुकेश राणा उर्फ बंटी के खिलाफ आईपीसी-306 आत्महत्या के लिए उकसाने के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शिवकरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-34 थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहता है। वह एक मंदिर में सेवादारी का काम करता है। 19 अप्रैल को उसकी बहन घर पर अकेली थी। दोपहर को जब खाना खाने घर आया तो अंदर से दरवाजा बंद था। आवाज लगाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से कमरे में झांककर देखा। इस दौरान उसकी बहन पंखे से फंदे पर लटकी दिखी।
विज्ञापन
इसके बाद अपने भाई की मदद से किसी तरह दरवाजे को तोड़ा व बहन को जीएमसीएच-32 अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को शिवकरण ने बताया कि आरोपी भी इसी थाना क्षेत्र में रहता है। जान-पहचान के चलते वह घर आता रहता था। उसकी बहन ने उसे बताया था कि मुकेश पिछले दो साल से अलग-अलग मोबाइल नंबर से बात कर उसे परेशान कर रहा है। साथ ही शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाल रहा है। इससे वह काफी परेशान रहती थी।