फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration imposes Conditions on People who wants to Help to fight Corona  

चंडीगढ़: प्रशासन की अपील पर लोगों ने बढ़ाए मदद के हाथ, अब एक शर्त पर अटका मामला  

Fri, 07 May 2021 02:52 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 07 May 2021 02:52 AM IST
सार

प्रशासन ने शर्त रख दी है कि मिनी कोविड सेंटर बनाने वालों को ही स्वास्थ्यकर्मी व ऑक्सीजन की व्यवस्था करनी होगी। इस कारण प्रशासन के पास आए आवेदनों का कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है।  

विज्ञापन
Chandigarh Administration imposes Conditions on People who wants to Help to fight Corona  
चंडीगढ़ में कोरोना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार की अपील पर कई लोग महामारी में मदद के लिए आगे आए, लेकिन अब प्रशासन ने एक शर्त लगा दी है। इससे आवेदकों में असमंजस है। प्रशासन ने शर्त रख दी है कि मिनी कोविड सेंटर बनाने वालों को ही स्वास्थ्यकर्मी व ऑक्सीजन की व्यवस्था करनी होगी। इस कारण प्रशासन के पास आए आवेदनों का कोई निराकरण नहीं हो पा रहा है। लोगों का कहना है कि हम अन्य व्यवस्था तो कर लेंगे, लेकिन स्वास्थ्यकर्मी और ऑक्सीजन की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग को ही करनी होगी।

विज्ञापन


पिछले दिनों प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के सलाहकार मनोज परिदा ने लोगों से अपील की थी कि शहर में कोरोना महामारी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में यहां के लोगों, सामाजिक संस्थाओं व व्यापारी संगठनों को मदद के लिए आगे आना चाहिए। अपनी सहभागिता करते हुए मिनी कोविड सेंटरों की स्थापना करनी चाहिए। इसके बाद लोगों ने भी प्रशासन को आवेदन देना शुरू कर दिया। इसके  बाद प्रशासन ने एक शर्त रख दी।
विज्ञापन



स्वास्थ्यकर्मी और ऑक्सीजन की व्यवस्था खुद करने पर लोगों ने कहा कि जब स्वास्थ्य विभाग आर्मी की ओर से बनाए जाने वाले अस्पताल में ऑक्सीजन दे सकता है तो हमें क्यों नहीं। हम भी कोरोना महामारी में मदद के लिए ही अस्थायी अस्पतालों का निर्माण कर रहे हैं। ऑक्सीजन व स्वास्थ्य कर्मचारी सामाजिक संगठन व आम आदमी कहां से लाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग को ही सहयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन की व्यवस्था तत्काल संभव नहीं

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिव मानस मंदिर व सेक्टर- 37 स्थित परशुराम भवन में 50-50 बेड का कोविड सेंटर बनाने के लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। प्रशासन का कहना है कि ऑक्सीजन व स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था करो। यह हमारे स्तर पर तत्काल संभव नहीं है। इसलिए अब तक प्रस्ताव पर विचार नहीं हुआ।

कुछ ऑक्सीजन सिलिंडर हम कर लेंगे, स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी मदद करनी होगी  
स्वरमनी फाउंडेशन के संस्थापक रोहित कुमार ने बताया कि उन्होंने 50 बेड का अस्पताल बनाने की बात की है। उन्होंने प्रस्ताव में लिखा है कि खाने-पीने से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं हम कर लेंगे। इसके अलावा कुछ ऑक्सीजन सिलिंडर की भी व्यवस्था कर लेंगे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को मदद तो करनी ही होगी। ऑक्सीजन की मांग बढ़ेगी तो हमें समस्या होगी। साथ ही हमारे पास स्वास्थ्यकर्मी नहीं है। इसलिए इतनी मदद की प्रशासन से उम्मीद करते हैं।

कोरोना वायरस की वजह से शहर के अस्पतालों में भी डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है। इस वजह से संस्थानों से आग्रह किया गया है कि वह खुद मिनी कोविड केयर सेंटर के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था करें। हालांकि सेंटरों में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है, जो वहां जाकर मरीजों को देखते हैं। - यशपाल गर्ग, इंचार्ज, मिनी कोविड केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed