{"_id":"61085abd8ebc3e843156981a","slug":"after-a-year-the-senate-elections-will-begin-from-today-chandigarh-news-pkl422243329","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक वर्ष बाद आज से सीनेट चुनाव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक वर्ष बाद आज से सीनेट चुनाव का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। एक वर्ष की उठापटक के बाद आखिरकार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव का मंगलवार से आगाज हो रहा है। पहले दिन के दो चुनावों में टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज कांस्टीट्यूएंसी के 9 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। पीयू में पहले अगस्त-2020 में सीनेट चुनाव होने थे, लेकिन बाद में कोरोना महामारी का कहकर इसे रद्द कर दिया गया। इसकेबाद दिसंबर-2020 में मामला हाईकोर्ट पहुंचा। तब 26 अप्रैल से चुनाव करवाने की तैयारी की गई थी, लेकिन तभी कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण इसे स्थगित कर दिया। इसके बाद जुलाई की शुरुआत में मामला दोबारा हाईकोर्ट पहुंचा। इस दौरान कोर्ट ने पीयू को 19 जुलाई तक कोर्ट में चुनाव की योजना पेश करने के लिए कहा था।
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से सीनेट चुनाव के पहले दिन मतदान सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक चलेंगे। इसके बाद दूसरे पहर के चुनाव दोपहर डेढ़ से साढ़े पांच बजे तक आयोजित किए जाएंगे। चंडीगढ़ में इसके लिए चार चुनाव केंद्र बनाए गए हैं। पहले केंद्र गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज-10 में चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर-12, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स-10 और गवर्नमेंट होम साइंस-10 के मतदाता वोट देंगे। दूसरे केंद्र होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल-26 में चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी-26, केंद्र होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल-26, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड रिसर्च-26 और ब्रह्माश्री योग ट्रेनिंग कॉलेज-26 के मतदाता वोट देंगे।
तीसरे केंद्र गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन-20 में देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन-36, गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ योग एजुकेशन एंड हेल्थ-23 और गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन-20 के मतदाता वोट देंगे। चौथे केंद्र में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल-32 में गवर्नमेंट रिहेबिलेशन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटैलेक्चुएल डिसएबिलिटीज और गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल-32 के मतदाता वोट देंगे।
विज्ञापन
पंजाब में आज यहां होगा मतदान
पंजाब में मंगलवार को टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज कांस्टीट्यूएंसी के प्रिंसिपल और स्टाफ सदस्यों के लिए 65 कॉलेजों के मतदाता वोट करेंगे। इसके लिए पंजाब में अबोहर, फाजिल्का, फिरोजपुर, होशियारपुर, लुधियाना, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब और नवांशहर में विभिन्न कॉलेजों में 24 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीयू ने अपने सदस्यों के साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निजी पुलिस को भी सूचना दी है।
प्रिंसिपल में 5 और स्टाफ कैटेगरी में चार उम्मीदवार मैदान में
मंगलवार सुबह शुरू होने वाले टेक्निकल एंड प्रोफेशनल कॉलेज कांस्टीट्यूएंसी में प्रिंसिपल कैटेगरी में 5 उम्मीदवार हैं। इसमें पंजाब और चंडीगढ़ से मिलाकर कुल 78 मतदाता है। वहीं स्टाफ कैटेगरी में 4 उम्मीदवार हैं और पंजाब व चंडीगढ़ से कुल 825 मतदाता हैं। प्रिंसिपल कैटेगरी के उम्मीदवारों में लुधियाना से प्रिंसिपल नीतू ओहरी, श्री मुक्तसर साहिब से संदीप कटारिया, चंडीगढ़ से सविता कंसल और मुक्तसर साहिब से तरलोक बंधू हैं। स्टाफ कैटेगरी के उम्मीदवारों में लुधियाना से अस्सिटेंट प्रोफेसर गुरमीत सिंह, चंडीगढ़ से अस्सिटेंट प्रोफेसर नीरू मलिक, चंडीगढ़ से प्रोफेसर प्रो. सुरेश कुमार और अबोहर से प्रोफेसर विपुल कुमार नारंग शामिल है। इसमें प्रोफेसर सुरेश कुमार को छोड़कर अन्य तीन उम्मीदवार पहले भी सीनेट में रह चुकेहैं।