फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Afghani dance rocked Indian folk dance

भारतीय लोक नाच के साथ अफगानी डांस ने मचाई धूम

Wed, 19 Feb 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Afghani dance rocked Indian folk dance
कारवां
चंडीगढ़। डीएवी कॉलेज सेक्टर- 10 में मंगलवार को विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य और अफगानी डांस ने ऐसी धूम मचाई की सभी देखते रह गए। मौका था वार्षिक कल्चरल फैस्टिवल ‘कारवां’ के आगाज का। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर में हवन यज्ञ के साथ हुई। इसकेबाद ऑडिटोरियम में कल्चरल गतिविधियों की शुरुआत की गई। लोक नृत्यों की प्रस्तुति देख विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। हर प्रस्तुति से पहले ही हॉल हूटिंग और तालियों की गड़गड़ागट से गूंज उठता था। फेस्टिवल के दौरान कई स्टूडेंट्स भी लोक पहरावे में नजर आए।
विज्ञापन

फेस्टिवल ‘कारवां’ के पहले सेशन के दौरान हरियाणा के डायरेक्टर जनरल हायर एजुकेशन अजीत बालाजी जोशी मुख्यातिथि रहे। उनके साथ डीएवी मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एचआर गंधार, रिटायर्ड प्रिंसिपल आरसी जीवन और प्रिंसिपल डॉ. बीसी जोसन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे सेशन के दौरान हरियाणा के स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स के मंत्री संदीप सिंह मुख्यातिथि रहे। उनके साथ रिटायर्ड आईपीएस वीके कपूर गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर संदीप सिंह ने स्टूडेंट्स को अनुशासन और कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगा और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए कहा।
विज्ञापन

अफगान छात्रों ने बिखेरा अपनी संस्कृति का रंग
डीएवी में पढ़ रहे अफगानिस्तान के छात्रों ने भी कल्चरल प्रोग्राम के दौरान अपनी संस्कृति की झलक पेश की। इस मौके पर छात्रों ने अपने लोक पहरावे में प्रस्तुति दी। हालांकि उनके गीतों के बोल समझ नहीं आ रहे थे, उसके बावजूद उनके नृत्य के दौरान हॉल हूटिंग से गूंज रहा था। इसके अलावा डीएवी के विद्यार्थियों नेे हरियाणवी नृत्य और गिद्दा के माध्यम से पंजाब और हरियाणा के रीति-रिवाजों के साथ मौसम के बदलाव के साथ आने वाले कलचरल बदलाव को दर्शाया। विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी, भंगड़ा और मणिपुरी लोकनृत्य भी पेशकश की। वहीं डीएवी की टीम लास्या ने कश्मीर में हो रहे आतंकवाद की घटनाएं और देश में बच्चियों केसाथ हो रहे दुष्कर्म को नृत्य के माध्यम से दर्शाया। डीएसडब्ल्यू डांस ग्रुप केडांस की थीम ‘लव हैज नो जेंडर’ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक महीना से कर रहे थे तैयारियां
‘कारवां’ वार्षिक फेस्टिवल है। इसे कॉलेज की स्टू़डेंट काउंसिल की तरफ से आयोजित किया जाता है। फेस्टिवल के लिए एक महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। इसकेआयोजन में कॉलेज के विद्यार्थियों ने खूब मेहनत की है। वहीं कॉलेज में कोई अनहोनी या झगड़ा न हो, इसके लिए कार्यक्रम के दौरान बाहर के लोगों की एंट्री भी बंद रखी गई है। कल्चरल प्रोग्राम के साथ संदीप बराड़ ने लाइव परफॉर्मेंस और उस्ताद सुरिंदर खान की ओर से गजलें भी पेश की गई।

- लक्षित, स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष, डीएवी
कल होंगे यह प्रोग्राम
डीएवी कॉलेज में ‘कारवां’ के दूसरे दिन के कार्यक्रम दोपहर 3 बजे शुरू होंगे। इस मौके परव डीएवी कॉलेज के स्टूडेंटस विभिन्न कलाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद साढ़े 4 बजे कॉलेज ग्राउंड में हरियाणवी सिंगर गजेंद्र फोगाट और उनकी टीम की ओर से गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 7 बजे विद्यार्थियों की फैशन शो की पेशकश की जाएगी। अंत में साढ़े 7 बजे के बाद ईडीएम सनबर्न की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed