{"_id":"3f33821e9077ea56aa46682d23d7b4a4","slug":"advocate-will-be-indefinite-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन से बिजली गुल, हड़ताल पर गए वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन से बिजली गुल, हड़ताल पर गए वकील
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 10 May 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली की मार झेल रहे वकीलों ने शुक्रवार को अनिश्चितकालिन हड़ताल की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को वकीलों ने पूरा दिन काम ठप करके वर्क सस्पेंड रखा।
विज्ञापन
यहां पर पिछले 10 दिन से वकीलों के चैंबर्स में बिजली गुल है। चैंबर्स के लिए प्रशासन की ओर से बिजली का लोड 60 किलोवाट तय किया गया है जबकि यहां पर लोड 200 से ज्यादा चाहिए जिस कारण बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से यहां पर दो नए ट्रासफामर लगाने के लिए सवा करोड़ रुपये का बजट पास किया है ऐसे में वकीलों ने अस्थायी तौर पर बिजली का लोड बढ़ाने की मांग करते हुए हड़ताल की घोषणा कर दी और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
किसी भी वकील को जिला अदालत में सुनवाई के दौरान नहीं जाने दिया गया। जिला बार एसोसिएशन ने प्रशासन से भी मांग की है कि वकीलों के चैंबर्स निर्माण घोटाले की जांच पारदर्शिता से की जाए और जो मुख्य आरोपी है उसे भी गिरफ्तार किया जाए।
न्यायाधीश ने तारीख से किया इंकार
जिला बार एसोसिएशन के वर्क सस्पेंड की घोषणा के बावजूद एक न्यायाधीश ने इसे मानने से इंकार करते हुए केसो में अगली सुनवाई की तारीख देने से इंकार कर दिया इस पर जब बार एसोसिएशन के कई वकीलों को इसकी जानकारी मिली तो वह न्यायाधीश की अदालत में हंगामा करने के लिए पहुंच गए। मालूम हो कि यहां पर करीब 425 चैंबर्स है जिनमे एक हजार से ज्यादा वकील काम करते हैं।
चेतावनी दी
बार एसोसिएशन की ओर से नोटिस जारी कर बार कि यदि कोई भी वकील कोर्ट में पेश हुआ तो उसे 5 हजार रुपए जुर्माना देना पड़ेगा और उसे बार की सदस्यता से हटा दिया जाएगा।