फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advisory issued to protect from heat web

Chandigarh News: हीट वेब से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, 39 डिग्री से ऊपर चढ़ा पारा

Mon, 06 May 2024 04:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
Advisory issued to protect from heat web
चंडीगढ़। बढ़ते तापमान को ध्यान में रखकर रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने हीट वेब से बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी कर दी है। बताया गया कि बचाव के उपाय कर हीट वेब के खतरे से बचा जा सकता है। लोगों से गर्मी के सीधे संपर्क में आने से बचने को कहा गया है। वहीं हल्के रंग के ढीले-ढाले और सूती कपड़े पहनने और छाते, टोपी व चश्मा का उपयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं ज्यादा पानी पीने और ठंडे स्थान पर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

उधर, रविवार को भी शहर में भीषण गर्मी रही। अधिकतम पर 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। आने वाले दिनों में भी शहरवासियों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार को भी पूरे दिन तेज धूप निकलेगी और शहर का अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री के करीब दर्ज किया जा सकता है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जाएगी और वह 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री को भी पार कर जाएगा।
विज्ञापन

खिड़कियां-पर्दे बंद और नारियल-नीबू पानी के सेवन की सलाह
एडवाइजरी में स्वास्थ्य विभाग ने बाहर निकलने वालों के साथ ही घर में रहने वालों के लिए भी आवश्यक जानकारी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि खासतौर पर इमारतों के धूप वाले हिस्से में दिन के समय खिड़कियां और पर्दे बंद रखें। रात में खिड़कियां खोलें ताकि ठंडी हवा का संचार हो सके। इसके साथ ही शराब, कैफीन युक्त पेय पदार्थ से बचने और नारियल पानी, नींबू पानी व अन्य ऐसे पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed