{"_id":"4c19a10d8174ca50cd5c2f2842f3c3d4","slug":"advisor-vijay-dev-innugraute-e-payment-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-पेमेंट सेवा: घर बैठे करें वैट-सीएसटी का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-पेमेंट सेवा: घर बैठे करें वैट-सीएसटी का भुगतान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 12 Jan 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब व्यापारियों को वैट और सेंट्रल सर्विस टैक्स (सीएसटी) जमा करवाने के लिए लंबी लाइनों में नहीं लगना होगा। ना ही इसके लिए बैंक जाना जरूरी होगा। कहीं भी बैठे ऑनलाइन ही पेमेंट की जा सकेगी।
विज्ञापन
सोमवार को विजय कुमार देव ने सचिवालय में एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट की इस ई-पेमेंट सेवा की शुरुआत की। अभी तक केवल एक ही बैंक में भुगतान किया जा सकता था लेकिन अब प्रशासन ने 40 अन्य बैंकों को इस सिस्टम में जोड़ा है। हालांकि व्यापारियों को इस सुविधा के लिए प्रति ट्रांजेक्शन 11 रुपये चुकाने होंगे।
विज्ञापन
एडवाइजर विजय कुमार देव ने एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट की इस पहल को सराहा। देव ने कहा कि इस सिस्टम से डिपार्टमेंट का रेवेन्यू बढ़ेगा। व्यापारियों को तय समय पर ही भुगतान करना होता था। कई बार लंबी लाइनों के कारण उनका काम प्रभावित होता था जिससे वह भुगतान नहीं कर पाते थे। अब उन्हें इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
एडवाइजर देव ने अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि रेवेन्यू जुटाने के लिए बार-बार रेड कर किसी को परेशान करने के बजाय सिस्टम की खामियों को दूर करना जरूरी है। इसके लिए व्यापारियों के साथ मीटिंग होती रहनी चाहिए। इस मौके पर वित्त सचिव सर्वजीत सिंह, आईटी सचिव डा. एसबी दीपक कुमार, एडिशनल एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर कशिश मित्तल सहित शहर के व्यापारी मौजूद रहे।
खरीददारी के बाद कोई बिल न दे तो 7087666333 पर करें व्हाट्स एप
डिपार्टमेंट ने टैक्स चोरी रोकने के लिए ‘आपका टैक्स’ नाम की एक नई व्हाट्स एप सेवा भी शुरू की है। इसके लिए 7087666333 व्हाट्स एप नंबर जारी किया गया है। एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर जितेंद्र यादव ने बताया कि अक्सर कई दुकानदार खरीददार को बिल अदा नहीं करते।
उपभोक्ता को भी कहां शिकायत करनी है, यह पता नहीं होता। लेकिन अब उपभोक्ता बिल नहीं देने या बिल में कोई गड़बड़ी होने पर इसकी शिकायत सीधा आपका टैक्स सेवा पर कर सकता है। उसे केवल बिल या उस दुकान की बाहर से फोटो क्लिक कर व्हाट्स एप नंबर पर भेजनी होगी।
फोटो देखते ही टीम मौके पर पहुंचेगी और कार्रवाई करेगी। असिस्टेंट एक्साइज एंड टेक्सेशन कमिश्नर रविंद्र कौशिक ने बताया कि ई-पेमेंट सर्विस से व्यापारियों को फायदा होने के साथ सिस्टम पारदर्शी होगा।