फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   advisor on action, hallomajra news update

गंदगी छिपाने को चिक की दीवार बनाई, पड़ी फटकार तो हटाई

Sat, 23 Jan 2016 10:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Jan 2016 10:31 AM IST
विज्ञापन
advisor on action, hallomajra news update

फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद और प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के दौरे को लेकर वीरवार को हल्लोमाजरा में गंदगी छुपाने के लिए जो चिक लगाई गई थी, शुक्रवार को एडवाइजर विजय देव की फटकार के बाद उसे हटा दिया गया।

विज्ञापन


यहां पर 80 चिक लगाई गई थी। चिक केपीछे के एरिया में गोबर और गदंगी पसरी हुई थी। इसे प्रशासन की ओर से साफ नहीं कराया गया बल्कि 800 मीटर तक चिक लगाकर उसे ढंक  दिया गया था। जब यह बात की जानकारी एडवाइजर के पास पहुंची तो उन्होंने मीटिंग कर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि वहां पर सफाई क्यों नहीं की गई। इस तरह गंदगी का आलम कैसे बना है? फ्रांस के राष्ट्रपति का काफिला हल्लोमाजरा होकर आएगा।
विज्ञापन


जिसकेचलते यहां पर इस चिक को लगाकर गदंगी को ढकने की कोशिश की गई थी। इस पर एडवाइजर ने सवाल जवाब किया जिसके बाद प्रशासन के चीफ इजींनियर सहित अन्य विभागों ने तेजी दिखाते हुए यहां की चिक को हटा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के हार्टिकल्चर विभाग की ओर से रातोंरात यह चिक लगाने का काम किया गया था। इस चिक केलगने से यहां पर दुकान चलाने वाले लोगों की रोजी रोटी भी प्रभावित हो रही थी। यहां पर 80 चिक 10 फीट की लगाई गई थी।

प्रशासन पर उठ रहे सवाल
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इन गांवों की सफाई कराई जानी थी लेकिन इसे संवारा नहीं गया है। इस तरह की अनियमितता के लिए अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई यह एक बड़ा सवाल है।


प्रशासन का अमला दिन रात शहर केा चमकाने में जुटा है। अगर साफ सफाई नहीं हुई तो इसे ढकने से क्या सफाई अभियान में आईवाश कर लेंगे। हल्लोमाजरा गांव कें अंदर पड़ी गदंगी पर यहां चूना डाल दिया गया है। यहां पर लगे कंटेनर  खाली पड़े हैं। यहां पर प्रशासन की ओर से आईवाश किया जा रहा था।

कोट्स ------
प्रशासन की ओर से चिप हटा लिया गया है लेकिन यहां की गदंगी हम नहीं साफ करेंगे। इसे हल्लोमाजरा के लोग खुद साफ करेें।
मुकेश आनंद, चीफ इंजीनियर, चंडीगढ़ प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed