{"_id":"5e8e2c578ebc3e77442bd63d","slug":"adviser-manoj-parida-today-inaugurated-a-sanitization-tunnel-at-sector-26-vegetable-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: चंडीगढ़ में यहां लगी सैनिटाइजर टनल, कोरोना संक्रमण से बचाएगा ये 'खास स्नान'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: चंडीगढ़ में यहां लगी सैनिटाइजर टनल, कोरोना संक्रमण से बचाएगा ये 'खास स्नान'
Thu, 09 Apr 2020 01:27 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 09 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित ग्रेन मार्केट के प्रवेश द्वार पर लगी शहर की पहली सैनिटाइजर टनल का शुभारंभ बुधवार को एडवाइजर मनोज परिदा ने किया। इस दौरान टनल में प्रवेश कर उन्होंने खुद को सैनिटाइज करने के साथ नगर निगम के अधिकारियों से टनल के विषय में जानकारी ली।
विज्ञापन
एडवाइजर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रेन मार्केट को लेकर जारी प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए। इस दौरान डीसी मनदीप सिंह बराड़, नगर निगम कमिश्नर केके यादव, एसडीएम नाजुक कुमार ने भी टनल में जाकर खुद को सैनिटाइज किया। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
इसी को लेकर शहर में जहां-जहां ज्यादा संख्या में लोग एकत्र होते हैं वहां अन्य सैनिटाइज टनल लगाई जाएगी। टनल के शुभारंभ के बाद एडवाइजर मनोज परिदा ने ग्रेन मार्केट परिसर पर भ्रमण भी किया। इस दौरान उन्होंने मंडी परिसर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए की गई तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
सेक्टर-16 और 32 के अस्पतालों में लगेगी सैनिटाइज टनल: सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में पहली सैनिटाइज टनल के शुरू होने के बाद अब शहर के दो बड़े अस्पतालों में भी सैनिटाइज टनल लगाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने नगर निगम को सेक्टर-16 और 32 के अस्पतालों के मुख्य द्वार पर सैनिटाइज टनल लगाने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम कमिश्नर केके यादव ने बताया कि निगम ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जल्द ही निगम इस कार्य को मूर्तरूप दे देगा।