{"_id":"68cf16e7f0338df8f108d3ca","slug":"adult-learners-will-have-their-exam-today-under-the-ullas-project-chandigarh-news-c-16-pkl1079-824071-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: उल्लास परियोजना के तहत वयस्क शिक्षार्थियों के लिए आज होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: उल्लास परियोजना के तहत वयस्क शिक्षार्थियों के लिए आज होगी परीक्षा
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में उल्लास परियोजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में सामाजिक चेतना केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें निरक्षरों को साक्षर बनाने का कार्य किया गया था। इस परियोजना के तहत अभी तक जिसको कुछ पढ़ना-लिखना सिखाया गया है। उनके लिए 21 सितंबर को परीक्षा रखा गया है। यह परीक्षा शहर के सभी सरकारी स्कूलों में आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 9 बजे से शुरू होनी है। परीक्षा के बाद वयस्क शिक्षार्थियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
इसी परीक्षा के तहत घर-घर साक्षरता का संदेश देते हुए गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल करसान ने शनिवार को बड़े जोश के साथ राम दरबार में रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व प्रिंसिपल कुलदीप सिंह, नोडल इंचार्ज कुलदीप सिंह, सब नोडल हरप्रीत कौर और क्लस्टर 15 पर नियुक्त एसआरजी अध्यापिका मनिका शर्मा, वालंटियर टीचर्स, बच्चे और परीक्षा में हिस्से लेने वाले परीक्षार्थी शामिल हुए।
रैली का उद्देश्य था कि वह घर-घर जाकर परीक्षा में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को मोटिवेट कर सकें और निमंत्रण दे सकें कि वह रविवार की परीक्षा में जरूर शामिल हों।