फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admissions of those who pass PULEET in CCET degree wing next week

सीसीईटी डिग्री विंग में पीयूलीट पास करने वालों के दाखिले अगले सप्ताह

Sat, 21 Aug 2021 09:50 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
Admissions of those who pass PULEET in CCET degree wing next week
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिग्री विंग में पीयूलीट पास करने वाले विद्यार्थियों के दाखिले अगले सप्ताह होने की संभावना है। 24 सीटें इन विद्यार्थियों के खाते में आई हैं। हालांकि छात्रों ने सीटें बढ़ाने की मांग यूटी प्रशासन से की थी, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है।
विज्ञापन

सीसीईटी डिग्री विंग जेईई पास करने वाले विद्यार्थियों को अंकों के हिसाब से दाखिले देता है। इसमें 24 सीटें डिप्लोमा के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। डिप्लोमा के विद्यार्थियों को पीयूलीट परीक्षा से गुजरना पड़ता है। उन सीटों पर भी डिग्री विंग डिप्लोमा के छात्रों को दाखिला देता था, जो खाली रह जाती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब उसके लिए अलग से पीयूमीट परीक्षा होगी। वहीं दूसरी ओर डिप्लोमा विंग में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दसवीं की मेरिट के आधार पर डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले होंगे। इसके लिए बाकायदा काउंसिलिंग भी करानी पड़ेगी। डिप्लोमा कोर्स पंजाब तकनीकी बोर्ड के अधीन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed