फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission process in 11 government colleges of the city starts from June 13.

Chandigarh News: शहर के 11 सरकारी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया 13 जून से शुरू

Wed, 12 Jun 2024 06:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Admission process in 11 government colleges of the city starts from June 13.
चंडीगढ़। शहर के 11 कॉलेजों में केंद्रीकृत और गैर केंद्रीकृत कोर्सेज में दाखिले के लिए 13 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। सत्र 2024-25 से पीयू से मान्यता प्राप्त कॉलेजों के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू की जाएगी। इसके तहत यूजी डिग्री तीन की जगह चार साल की होगी।केंद्रीकृत कोर्स दाखिले के संभावित कार्यक्रम के तहत 13 जून दोपहर एक बजे से दाखिले की आवेदन प्रक्रिया शुरू होकर एक जुलाई तक रहेगी। दो जुलाई शाम पांच बजे सभी आवेदकों की सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थी चार जुलाई काे सूची को लेकर स्पिक को आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। दाखिले के लिए योग्य आवेदकों की सूची आठ जुलाई को जारी होगी। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 10 जुलाई को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें योग्य आवेदकों को उनकी मेरिट अनुसार कॉलेज आवंटित होंगे। पहली ऑनलाइन काउंसलिंग 12 जुलाई से शुरू हो सकती है, जिसमें यूटी और बाहरी विद्यार्थी शामिल रहेंगे। वहीं, आरक्षित और अतिरिक्त सीटाें के लिए 13 जुलाई को विद्यार्थियों को काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन

दूसरी काउंसलिंग 18 और 19 जुलाई को होने की संभावना है। पहले यूटी और बाहर के सामान्य विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी और दूसरे दिन आरक्षित और अतिरिक्त सीटों के तहत दाखिले के लिए। हालांकि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा दाखिला प्रक्रिया की तिथियों में बदलाव किया जा सकता है। पिछले वर्ष 10 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, जबकि इस बार उच्च शिक्षा विभाग अपनी वेबसाइट पर 13 जून से प्रक्रिया शुरू करने का कह रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed