फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   administrator vp singh badnore says to promote development of chandigarh as tourism hub

प्रशासक का अधिकारियों को आदेश, चंडीगढ़ को बनाओ टूरिज्म हब

Sat, 27 Aug 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
administrator vp singh badnore says to promote development of chandigarh as tourism hub
VP singh badnaur - फोटो : Amar Ujala
यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने चंडीगढ़ को टूरिज्म हब के तौर पर प्रमोट करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने प्रशासन से इसका पूरा प्रमोशन प्लान तैयार कर अभियान छेड़ने को कहा है। बदनौर ने शुक्रवार को यूटी सचिवालय में पंजाब की टूरिस्ट सेक्रेटरी के साथ मीटिंग करने के बाद ये आदेश जारी किए। उनके आदेश मिलते ही टूरिज्म डिपार्टमेंट और प्रशासन के दूसरे बड़े अधिकारी टूरिज्म को बढ़ावा देने की कवायद में जुट गए हैं। शुक्रवार शाम को एडवाइजर परिमल राय की अध्यक्षता में इस पर एक मीटिंग भी हुई।
विज्ञापन


इसमें टूरिज्म सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल, टूरिज्म डायरेक्टर जितेंद्र यादव और डीसी अजीत बालाजी जोशी के साथ अन्य अधिकारी इस मीटिंग में मौजूद रहे। अभी तक चंडीगढ़ टूरिज्म प्रमोशन के नाम पर साल में सिर्फ एक कार्निवल कराता है। जो टूरिज्म के बजाय कल्चर डिपार्टमेंट का इवेंट दिखता है। लेकिन अब टूरिज्म डिपार्टमेंट कार्निवल के बजाय प्रमोशन के लिए अलग प्लान तैयार करेगा। ये पूरा प्लान तैयार करने के बाद एक अक्तूबर से अभियान शुरू कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं टूरिज्म सेक्रेटरी अब हर सप्ताह इसकी रिव्यू मीटिंग भी लेगा।
विज्ञापन


ट्रेन में भी लगेंगे प्रमोशन बोर्ड
दूसरे राज्यों की तर्ज पर अब चंडीगढ़ भी ट्रेन में टूरिज्म प्रमोशन के बोर्ड लगाएगा। जिस पर चंडीगढ़ की खूबसूरती लोगों को आकर्षित करेगी। इसके अलावा कई अन्य माध्यमों से भी प्रमोट किया जाएगा। चंडीगढ़ के साथ ट्राइसिटी और इसके आसपास लगते टूरिस्ट प्वाइंट को भी हाईलाइट किया जाएगा। कुछ ऐसा प्लान तैयार होगा। जिससे टूरिस्ट चंडीगढ़ में तीन से चार दिन बिताएं। कसौली और मोरनी जैसे पर्यटन स्थलों को भी चंडीगढ़ प्रशासन इसमें जोड़ेगा। ताकि तीन से चार दिन में इन स्थलों को देखने के बाद रात को पर्यटक चंडीगढ़ आकर रुकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से मांगे जाएंगे सुझाव
टूरिज्म को बढ़ावा देने वाली चंडीगढ़ की अपनी अलग तरह की फोटो, टैग लाइन, लोगो, जिंगल और वीडियो होगा। ये सभी चीजें पर्यटकों को आकर्षित करेंगी। लोग भी ये सब चीजें डिजाइन कर या बनाकर प्रशासन को सौंप सकते हैं। चयनित आइटम भेजने वाले व्यक्ति को पुरस्कार भी दिया जाएगा। सेक्टर-19 स्थित ली कार्बूजिए सेंटर में इससे संबंधित अपने सुझाव जमा कराए जा सकते हैं। टूरिज्म का ब्रांड एंबेस्डर भी बनाया जाएगा। इसके अलावा दूसरे प्रदेशों की तरह विभिन्न तरीकों से इसे प्रमोट किया जाएगा।
 

administrator vp singh badnore says to promote development of chandigarh as tourism hub
गृह सचिव ने किया निरीक्षण - फोटो : file photo
इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के एक्सपर्ट्स करेंगे सहयोग
टूरिज्म हब के रूप में प्रमोट करने के लिए जो रणनीति बनेगी, उसे बनाने में इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस मोहाली के एक्सपर्ट्स सहयोग करेंगे। प्रशासन ने आईबीएस के अधिकारियों की सहमति मिलने की पुष्टि कर दी है। इसमें आईबीएस की फैकल्टी भी प्रशासन की मदद करेगी।

ट्रांसपोर्ट से गाइड सुविधा पर होगा काम
पर्यटकों को बेहतर ट्रांसपोर्ट सर्विस जिसमें खासतौर पर टैक्सी सर्विस को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा पर्यटकों को गाइड उपलब्ध कराने की सुविधा भी होगी। टूरिस्ट इन्फोर्मेशन सेंटर की सेवाओं को और बेहतर किया जाएगा।

ट्रांजिट प्वाइंट है चंडीगढ़
अधिकतर बड़े पर्यटन स्थलों के लिए चंडीगढ़ ट्रांजिट प्वाइंट है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, उत्तराखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों के लिए चंडीगढ़ से ही होकर जाया जाता है। प्रशासन की योजना है कि जो लोग इन राज्यों में घूमने जाएं, वह चंडीगढ़ भी रुकें। इसके लिए विभिन्न पैकेज भी तैयार किए जाएंगे।

कोट्स...
प्रशासक ने चंडीगढ़ को टूरिज्म हब बनाने की इच्छा जाहिर की है। उनके आदेश मिलते ही प्रशासन ने इस पर काम करना शुरू कर दिया है। इसका पूरा प्लान तैयार कर 1 अक्तूबर से प्रमोशन का अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए लोगों से सुझाव मांगे गए हैं।
-अनुराग अग्रवाल, होम कम टूरिज्म सेक्रेटरी, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed