{"_id":"5e5d695f8ebc3eeb2057b6b9","slug":"administration-will-widen-two-roads-of-industrial-area-phase-1-chandigarh-news-pkl3683880143","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः इंडस्ट्रियल एरिया की दो सड़कों को चौड़ा करेगा प्रशासन, ट्रैफिक कम करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः इंडस्ट्रियल एरिया की दो सड़कों को चौड़ा करेगा प्रशासन, ट्रैफिक कम करने की कवायद
Tue, 03 Mar 2020 11:41 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:41 AM IST
विज्ञापन
सड़क का नक्शा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की रोक के बाद ट्रिब्यून चौक पर बनने वाला फ्लाईओवर प्रोजेक्ट अब ठंडे बस्ते में चला गया है। इस बीच मध्य मार्ग और दक्षिण मार्ग पर लगने वाले जाम से निपटने के लिए यूटी प्रशासन ने एक हल निकाला है। प्रशासन ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की दो सड़कों को चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाया है, ताकि लोगों को एक विकल्प मिल सके।
प्रस्ताव के मुताबिक पहली सड़क जो हल्लोमाजरा चौक से सीटीयू वर्कशॉप (टी प्वाइंट) तक जाती है, उसे चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा मध्य मार्ग और दक्षिण मार्ग के समांतर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 से होकर गुजरने वाली सड़क जो चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क से जुड़ती है, उसे भी चौड़ा किया जाएगा। हालांकि यह सड़कें चंडीगढ़ नगर निगम की दायरे में आती हैं लेकिन फिर भी यूटी अर्बन प्लानिंग और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने खुद इन सड़कों को चौड़ा करने का जिम्मा उठाया है।
अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट ने सड़क को चौड़ा करने के लिए मैप, अनुमानित लागत आदि को तैयार करने का काम शुरू कर दिया है। इस काम के पूरा होने में करीब एक साल लग सकता है। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि इन दोनों सड़कों को चौड़ा करने का मकसद मध्य मार्ग और दक्षिण मार्ग के ट्रैफिक को डायवर्ट करना है, ताकि पंचकूला जाने वाले लोग इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकें।

यह है प्रस्ताव
हल्लोमाजरा चौक से सीटीयू वर्कशॉप (टी प्वाइंट) तक जाने वाली सड़क करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी है। इस सड़क की वर्तमान में चौड़ाई 40 फीट है, जिसे 56 फीट किए जाने का प्रस्ताव है। वर्तमान में यह सड़क सिंगल लेन है, जिसे डबल लेन करने का प्रस्ताव है। इसमें सड़क के दोनों और 8-8 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा सीटीयू वर्कशॉप से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क करीब एक किलोमीटर लंबी है, जिसे 10 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव बनाया गया है।
एडवाइजर ने दिया था विकल्प तलाशने का आदेश
एडवाइजर मनोज परिदा से कई लोगों ने पंचकूला के लिए नए रास्ते बनाने की मांग की थी। लोगों का तर्क है कि मोहाली से चंडीगढ़ में आने जाने के लिए कुल 8 रास्ते हैं, जबकि पंचकूला से सिर्फ दो हैं। इसके बाद एडवाइजर ने इंजीनियरिंग विभाग को रास्ता तलाशने के आदेश दिए थे। गौरतलब है कि पंचकूला से चंडीगढ़ में दाखिल होने के लिए वर्तमान में अभी सिर्फ दो ही विकल्प है। पहला, लोग हाउसिंग बोर्ड चौक से होते हुए चंडीगढ़ के कलाग्राम की ओर दाखिल होते हैं।
इस रास्ते पर सुबह और शाम जाम की स्थिति बन जाती है। पंचकूला की ओर से दूसरा रास्ता इंडस्ट्रियल एरिया पंचकूला की ओर से मौलीजागरां के पीछे से निकलता है जो आगे आकर चंडीगढ़ में हल्लोमाजरा लाइट प्वाइंट पर मिलता है। इस रूट पर भी सुबह और शाम काफी भीड़ होती है। रोजाना हल्लोमाजरा चौक पर जाम लगता है। क्योंकि यहां पर जीरकपुर से आने वाला ट्रैफिक और पंचकूला से आने वाला ट्रैफिक दोनों हल्लोमाजरा चौक पर जमा हो जाते हैं।