फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration will vacate city colony number 4 in March

अलर्टः मार्च में शहर की कालोनी नंबर-4 खाली कराएगा प्रशासन, बायोमीट्रिक सर्वे आएगा बड़े काम

Sat, 22 Feb 2020 01:05 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 22 Feb 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration will vacate city colony number 4 in March
प्रतीकात्मक तस्वीर
चंडीगढ़ कालोनी नंबर-4 के करीब 2300 परिवारों को मलोया में शिफ्ट करने के बाद अब यूटी प्रशासन कालोनी को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। सर्दियों की वजह से कालोनी को खाली करने काम रुक गया था, जिसे अब फिर से मार्च में शुरू किया जाएगा। प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार जिन लोगों की फाइलें किसी न किसी वजह से पेंडिंग हैं, उन्हें सेक्टर-52 के टीन शेड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


पिछले साल जून में प्रशासन ने ज्यादातर लोगों को मलोया में बने पक्के मकानों में शिफ्ट कर दिया था। इस पूरी प्रक्रिया में 3-4 महीने लग गए। सभी दस्तावेज पूरे करने वाले 2300 परिवारों को मकान दे दिया गया लेकिन फिर भी 500 से 700 परिवार ऐसे बच गए जिन्हें मकान नहीं मिल पाया। ऐसे लोगों के दस्तावेजों में किसी न किसी तरह की कमी है। ऐसे लोगों के लिए प्रशासन की तरफ से समय-समय पर कैंप लगाए गए और दस्तावेज जमा कराने के कई मौके दिए गए।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा समेत अन्य अफसरों ने कालोनी का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया था। उन्होंने पाया था कि कालोनी में कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें मलोया में मकान मिल चुका है फिर भी वह कालोनी नंबर-4 में झुग्गी बनाकर रह रहे हैं। इसके बाद मनोज परिदा ने सर्दियों के खत्म होते ही कालोनी को खाली करने के निर्देश दिए थे। प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिन लोगों का 2006 में बायोमीट्रिक सर्वे हुआ है, उन्हें प्रशासन की तरफ से सेक्टर-52 के टीन शेड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी को खाली कराने के लिए मांगा अतिरिक्त पुलिस बल

सूत्रों के अनुसार डिप्टी कमिश्नर कार्यालय ने अभियान के लिए अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस विभाग को लिखा है। कालोनी को खाली कराने में हुई देरी के पीछे समय पर पुलिस बल का नहीं मिलना भी है। प्रशासन ने पिछले साल अक्तूबर के महीने में कालोनी को खाली करने का मन बना लिया था लेकिन हरियाणा में हुए चुनाव की वजह से ज्यादातर पुलिस बल वहां व्यस्त थी। इस वजह से कालोनी को खाली कराने का काम टल गया था। गौरतलब है कि कालोनी नंबर-4 इस वक्त शहर की सबसे बड़ी कालोनी है।

जिनका हुआ बायोमीट्रिक सर्वे, सभी को मिलना चाहिए मकान : हरिशंकर मिश्रा
कालोनी नंबर-4 निवासी और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा ने कहा कि कालोनी को हटाने में प्रशासन जल्दबाजी कर रहा है। अभी तक कालोनी में सैंकड़ों ऐसे परिवार हैं जो मकान पाने की पात्रता रखते हैं लेकिन उन्हें मकान नहीं मिले हैं। एस्टेट ऑफिस की तरफ से लोगों को जानबूूझ कर परेशान किया जा रहा है। जिन लोगों के मकान पेंडिंग में हैं, वे पिछले छह महीने से परेशान हो रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए फिर एक कैंप लगाना चाहिए। सभी पात्र लोगों को मकान देने के बाद ही कालोनी को खाली करने की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए।

कालोनी नंबर-4 के ज्यादातर पात्र लोगों को मलोया में मकान दिया जा चुका है। फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं, जिनकी फाइलें पेंडिंग में हैं, उन्हें टीन शेड में शिफ्ट किया जाएगा। कालोनी को खाली कराने का काम मार्च में शुरू किया जाएगा।
- मनोज परिदा, एडवाइजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed