{"_id":"ffb86a1acc3c205d19e7fbb9741239a2","slug":"administration-for-the-month-increased-excise-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कारोबारियों के लिए राहतभरी है ये खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कारोबारियों के लिए राहतभरी है ये खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 25 Apr 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने वर्ष 2013-14 के लिए घोषित की गई एक्साइज पॉलिसी को एक माह के लिए और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
30 अप्रैल को खत्म हो रही पॉलिसी को एक माह का एक्सटेंशन मिलने से यह अब 31 मई, 2014 तक प्रभावी होगी।
इस संबंध में आबकारी एवं कराधान आयुक्त की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जिन ठेकों का लाइसेंस 30 अप्रैल को खत्म हो रहा था उन्हें अब लाइसेंस को एक माह तक एक्सटेंड कराने का विकल्प दिया गया है।
एक्सटेंशन लेने का विकल्प उन्हें 29 अप्रैल तक आबकारी एवं कराधान विभाग में देना होगा। जो एक माह की एक्सटेंशन लेना चाहता है उन्हें एक माह की लाइसेंस फीस भी जमा करानी होगी।
विज्ञापन
यह फीस वर्ष 2013-14 की वार्षिक फीस के प्रो राटा के आधार पर कैलकुलेट की जाएगी। इस बारे में अधिक जानकारी प्रशासन की वेबसाइट www.chandigarh.gov.in पर उपलब्ध है। नई पॉलिसी 1 जून से लागू होगी।
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लागू होने से आई दिक्कत
लोकसभा चुनाव के दौरान लगी आचार संहिता के कारण इस साल एक्साइज पॉलिसी को फाइनल करने में देरी हुई है। चुनाव आयोग ने 31 मार्च को भेजे पत्र में स्पष्ट किया था कि मतदान होने तक कोई भी राज्य मौजूदा एक्साइज पॉलिसी में छेड़छाड़ नहीं कर सकता है।
बाद में चुनाव आयोग ने यूटी प्रशासन को नई एक्साइज पॉलिसी के लिए मंजूरी दे दी थी। लेकिन, नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका। नई एक्साइज पॉलिसी एक माह देरी से लागू होने के कारण प्रशासन को रोज लाखों रुपये का नुकसान होगा।
ध्यान रहे कि पिछले साल चंडीगढ़ प्रशासन कई शराब के ठेके नीलाम करने में असफल रहा था। कुल 217 ठेकों में से करीब 80 ठेके खाली रह गए थे। ठेके खाली रह जाने के कारण प्रशासन को लगभग 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।