फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration fixes hospital room rent for employees

अस्पताल में इलाज कराने पर कर्मचारियों के लिए रूम रेंट तय

Sat, 23 Jan 2021 02:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Administration fixes hospital room rent for employees
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज कराने के लिए कमरे के किराए को तय कर दिया है। प्रशासन ने कुछ समय पहले कर्मचारियों को सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करवाने की छूट के संबंध में तो आदेश जारी कर दिए गए थे, लेकिन क्लेम के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाद में विचार करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

यही वजह है कि प्रशासन के विभिन्न विभागों की तरफ से इस मामले में स्पष्टीकरण की मांग की जा रही थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के निदेशक से चर्चा के बाद कमरे के किराए तय कर दिए हैं। नए आदेश में कर्मचारियों और पेंशनरों को सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करवाने पर प्रति दिन के हिसाब से 1500 रुपये तक कमरे के किराए की अदायगी की जाएगी। समय पर समय संशोधित पीजीआई रेट के आधार पर ही यह शुल्क तय किए गए हैं। फाइनेंस एंड प्लानिंग ऑफिसर की तरफ से इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिव और विभागों के प्रमुखों को इस आदेश की कॉपी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed