फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   administration awake after jail break, prisoner not return back from parole

जेल ब्रेक के बाद जागा प्रशासन, वापस नहीं लौट रहे पैरोल पर गए कैदी

Wed, 30 Nov 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Wed, 30 Nov 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
administration awake after jail break, prisoner not return back from parole
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : अमर उजाला

देश में हाई सिक्योरिटी जेलों में शुभार नाभा जेल ब्रेक कांड के बाद अब जेल प्रशासन को पैरोल पर गए उन कैदियों की याद आ गई है जो पैरोल पर जाने के बाद वापिस नहीं आए।

विज्ञापन


ऐसा ही एक मामला पटियाला जेल से सामने आया है। पटियाला जेल में उम्र कैद की सजा काट रहे हत्यारोपी चार सप्ताह की पैरोल पर गया था, लेकिन एक साल हो गए वापिस नहीं लौटा।
विज्ञापन


जेल प्रशासन को इतनी देर तक इस मामले की याद नहीं आई, लेकिन नाभा जेल ब्रेक कांड के बाद जेल प्रशासन ने ऐसे कैदियों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरु कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस तलाश में कर रही छापेमारी

administration awake after jail break, prisoner not return back from parole
जेल

पटियाला जेल सुपरिटेंडेंट ने लुधियाना पुलिस को पत्र लिख कर किला मोहल्ला के रहने वाले कैदी अमरीक सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने की सिफारिश की। जिसके बाद थाना दरेसी की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है। पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के मुताबिक अमरीक सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था। अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुना दी। 11 दिसंबर 2015 को अमरीक सिंह ने पैरोल पर चार सप्ताह की छुट्टी ली, लेकिन पैरोल खत्म हो गई और वह वापिस नहीं लौटा। 

जांच अधिकारी एएसआई जनकराज के मुताबिक अमरीक सिंह के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। पटियाला जेल की तरफ से कुछ दिन पहले पुलिस को पत्र मिला था तो पुलिस ने जांच कर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लियाजाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed