{"_id":"46e0bb51472604c20c10af48e4d8cf35","slug":"administer-will-awarded-15-to-citation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, आज किन 15 हस्तियों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, आज किन 15 हस्तियों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 26 Jan 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर इस साल चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले 15 लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से सम्मानित किए जाने वालों में इस बार सिर्फ एक खिलाड़ी है, लेकिन कोई विद्यार्थी नहीं है। प्रशासन अपने कुछ खास कर्मचारियों को सम्मानित करेगा।
विज्ञापन
सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह में चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा इन्हें सम्मानित करेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन के वन संरक्षक और पर्यावरण निदेशक संतोष कुमार को वन विभाग में किए गए सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रशासन की जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ.सोमा रानी को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. सोमा के नेतृत्व में कालोनियों में अभियान चलाया गया, जिसके बाद वहां घरों में डिलीवरी के केस कम हो गए। चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा के निजी सहायक सुरजीत सिंह का नाम भी सम्मानित होने वालों की सूची में शामिल है।
चंडीगढ़ प्रशासन के गृह विभाग में जूनियर असिस्टेंट पद पर कार्यरत गुरजीत कौर को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
रंग कर्मी भी होंगे सम्मानित
कला एवं संस्कृति क्षेत्र से इस बार सम्मानित होने वालों में पीयू के इंडियन थिएटर विभाग की शिक्षिका और जानी मानी रंग कर्मी रानी बलबीर कौर और सुनील शर्मा को सम्मानित किया जाएगा।
शर्मा पिछले कई सालों से रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस बार दो पुलिस कर्मियों को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इनमें आईजीपी ऑफिस में कार्यरत जतिंदर सिंह और इसी ऑफिस में कांस्टेबल मुनीष कुमार शामिल हैं।
नगर निगम के सोशल डेवलपमेंट ऑफिसर विवेक त्रिवेदी और डेंटल सर्जन डॉ.सुभाष सतीजा को नगर निगम में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया जाएगा। खेल वर्ग में इस बार हॉकी खिलाड़ी सेक्टर-44 निवासी मोनिका को सम्मानित किया जाएगा।
समाज सेवा में इस साल सम्मानित होने वालों में निती सरीन और कमलजीत सिंह पंछी है। पंछी सेक्टर-17 ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। जबकि निती सरीन जहां लोगों को रक्त दान के लिए प्रोत्साहित करती हैं, वहीं खुद भी 55 बार खून दान कर चुकी हैं।
वह अपनी मां कांता स्वरूप कृष्णा से प्रोत्साहित होकर समाज में रक्त दान के महत्व का प्रचार कर रही हैं। सरीन ब्लड बैंक सोसाइटी चंडीगढ़ की महासचिव भी हैं।
चंडीगढ़ के सेक्टर-41 ए निवासी और स्टेट रिसोर्स पर्सन हरीश भाटिया के अलावा स्टेट ई गवर्नेंस मिशन टीम के हेड डॉ.संजय प्रकाश सूद को भी प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। डॉ.सूद ने चंडीगढ़ में आईटी को बढ़ावा देते हुए ई गवर्नेंस के कई प्रोजेक्ट को लागू कराया है।
ये भी होंगे प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित
डॉ. सुभाष सतीजा:
सेक्टर-8 की डिस्पेंसरी के डेंटिस्ट डॉ. सुभाष सतीजा को भी प्रशस्त्रि पत्र से सम्मानित किया जा रहा है। डॉ. सतीजा पिछले 15 सालों से यूटी स्वास्थ्य विभाग में हैं और शहर की अलग-अलग डिस्पेंसरियों में काम कर चुके हैं। दांतों के इलाज में डॉ. सतीजा ने काफी सराहनीय कार्य किए हैं। शहर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
डॉ. सोमा रानी:
जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. सोमा रानी को गर्भवती महिलाओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य योजनाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है। डॉ. सोमा ने बताया कि उनके और उनकी टीम के प्रयासों से ही शहर में शिशु मृत्यु दर के आंकड़ों में सुधार हुआ है। डॉ. सोमा ने कहा कि वह इस पुरस्कार को अपनी टीम को समर्पित करना चाहती हैं।
सुनील शर्मा:
सुनील शर्मा पिछले 34 सालों से रामलीला से जुड़े हुए हैं। वे 8 सालों से सेक्टर-17 की रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे हैं। वे पेशे से छायाकार हैं। उन्हें कला एवं संस्कृति वर्ग में प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसकेअलावा वह 57 बार रक्तदान भी कर चुके हैं।