फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aditya Sharma and Harnur Singh lead St Joseph team to victory

आदित्य शर्मा और हरनूर सिंह ने सेंट जोसेफ को दिलाई जीत

Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Aditya Sharma and Harnur Singh lead St Joseph team to victory
चंडीगढ़। आदित्य शर्मा और हरनूर सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सेंट जोसेफ क्रिकेट नर्सरी की टीम ने विवेक हाईस्कूल मोहाली की टीम को पांच विकेट से हरा दिया। अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट का यह मुकाबला सेक्टर-44 स्थित क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेला गया।
विज्ञापन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेक हाईस्कूल मोहाली की पूरी टीम 32.1 ओवर में कुल 172 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से अभय प्रताप ने 76 रन की पारी खेली जबकि श्लोक रैना ने 61 रन बनाए। वहीं, विपक्षी गेंदबाज आदित्य शर्मा ने 13 रन देकर चार विकेट जबकि हरनूर सिंह ने 36 रन देकर एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट जोसेफ क्रिकेट नर्सरी की टीम ने 32.4 ओवर में 5 विकेट पर 174 रन बनाकर मैच जीत लिया। आदित्य शर्मा ने 71 गेंदों पर 80 रन शानदार पारी खेली जबकि हरनूर सिंह ने नाबाद 35 रन बनाए। विपक्षी गेंदबाज गुरतेज सिंह ने 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मैच में बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आदित्य शर्मा और हरनूर सिंह को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed