{"_id":"5c01738fbdec2241a911341f","slug":"adhikar-yatra-of-abhay-chautala-begin-from-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से कुरुक्षेत्र से चुनावी रण शुरू करेंगे अभय चौटाला, प्रदेशव्यापी होगी 'अधिकार यात्रा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से कुरुक्षेत्र से चुनावी रण शुरू करेंगे अभय चौटाला, प्रदेशव्यापी होगी 'अधिकार यात्रा'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 01 Dec 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
इनेलो नेता अभय चौटाला
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी चुनावों के मद्देनजर नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला कुरुक्षेत्र से अपना चुनाव अभियान शुरू करेंगे। इसके लिए वह एक दिसंबर को कुरुक्षेत्र से अपनी अधिकार यात्रा की शुरुआत करेंगे। यात्रा हर जिले से गुजरेगी, जिसके जरिए अभय चौटाला विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए इनेलो को मजबूत करेंगे। उल्लेखनीय है कि 18 में से 15 विधायकों के साथ अभय चौटाला चंडीगढ़ में अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं और अब इन्ही विधायकों के बूते अभय चौटाला अपना चुनावी अभियान शुरू करेंगे।
विज्ञापन
इस यात्रा में अभय चौटाला के साथ अधिकार यात्रा में इनेलो के सातवीं बार अध्यक्ष बने अशोक अरोड़ा, विधायक दल के उप नेता जसविंद्र सिंह संधू, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपी चंद गहलोत, आरएस चौधरी, बीडी ढालिया और महेंद्र सिंह मलिक समेत सभी पार्टी विधायक होंगे।
विज्ञापन
चौटाला की अधिकार यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत नगर निगम चुनावों के बाद 16 दिसंबर के बाद होगी।
इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा के अनुसार इस अधिकार यात्रा का मकसद एसवाईएल नहर निर्माण के लिए सरकार पर दबाव, किसानों की कर्ज माफी, युवाओं को रोजगार, सस्ती चिकित्सा, किसानों को उचित मुआवजा, अच्छी शिक्षा और प्रदेश के सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। इनेलो के कार्यालय सचिव नछत्तर सिंह मल्हान के अनुसार अधिकार यात्रा के लिए विशेष तरह की बस तैयार की गई है।
विज्ञापन
इस पर ताऊ देवीलाल, कांशी राम, ओमप्रकाश चौटाला और मायावती समेत इनेलो-बसपा गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं के चित्र हैं। प्रांतीय प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय के बताया कि जन अधिकार यात्रा एक दिसंबर को कुरुक्षेत्र, दो को गन्नौर व राई, तीन को पटौदी और पांच दिसंबर को सोहना व रेवाड़ी में पहुंचेगी। व्यापारियों के हितों के मुद्दे और आढ़त में वृद्धि के मामले भी अधिकार यात्रा में उठाए जाएंगे।