फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Adda Cricket XI became the winner thanks to Harvinder's unbeaten 143 runs

Chandigarh News: हरविंदर के नाबाद 143 रनों की बदौलत अड्डा क्रिकेट इलेवन बना विजेता

Mon, 06 May 2024 04:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Adda Cricket XI became the winner thanks to Harvinder's unbeaten 143 runs
चंडीगढ़। सैम मानेकशॉ मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में अड्डा क्रिकेट इलेवन डेराबस्सी ने नमस्ते चंडीगढ़ क्लब को 37 रन से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। दिव्या पब्लिक स्कूल सेक्टर-44 में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी हुए अड्डा क्रिकेट इलेवन ने दोनों ओपनर्स सस्ते में खो दिए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हरविंदर नैन ने अंत तक नाबाद रहते हुए 62 बालों में दो छक्के ओर 28 चौकों की मदद से शतक जमाते हुए नाबाद 143 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज चेतन शर्मा ने 51 रनों का योगदान दिया। टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 236 का स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजी में जगजीत सिंह ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई जबकि आशीष को एक विकेट मिला।वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए नमस्ते चंडीगढ़ क्लब की पूरी टीम 18.5 ओवर में 194 रनों पर सिमट गई। अभिषेक ने 56 रन, जगजीत सिंह ने 37, आशीष ने 27 और कार्तिकेय ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में अड्डा क्रिकेट इलेवन के आदित्य राजपूत ने तीन बल्लेबाजों को आउट किया। डाॅ. लूथरा और अभिषेक जूनियर ने 2-2 बल्लेबाजों को पेवेलियन लौटाया। हरविंदर नैन ओर नरेंद्र चारण को एक-एक विकेट मिला। हरविंदर नैन को उत्कृष्ट आलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला। वहीं, अभिषेक जूनियर को बेस्ट फिल्डर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed